posted on : अप्रैल 23, 2026 3:31 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : पशुपालन विभाग के अंतर्गत जिला योजना (वर्ष 2025-26) में स्वीकृत राजकीय पशु चिकित्सालय ऊखीमठ के भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 51.99 लाख रुपये है। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ विधानसभा की विधायक आशा नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय पशु चिकित्सालय भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्ष पूनम कठैत एवं जिला पंचायत ऊखीमठ की अध्यक्ष कुब्जा धर्वाण की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नए पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण से क्षेत्र के पशुपालकों को आधुनिक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिनमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रूद्रप्रयाग डॉ. आशीष रावत, ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड रूद्रप्रयाग की अधिशासी अभियन्ता डॉ. मीनल गुलाटी, सहायक अभियन्ता सुशील तिवारी एवं पशुपालन विभाग के चिकित्सक डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव आदि शामिल रहे।





