रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पेपर लीक और बेरोजगारी पर फाउंडेशन ने उठाई आवाज

शेयर करें !
posted on : जून 21, 2026 8:18 अपराह्न

देहरादून/ऋषिकेश। देश की बात फाउंडेशन ने देशभर में बढ़ रहे पेपर लीक मामलों, परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार और बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देहरादून के  जिलाधिकारी और ऋषिकेश के तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन भेजा। 

संगठन ने ज्ञापन में कहा कि नीट, एसएससी, सीबीएसई सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। वर्षों की मेहनत के बावजूद युवाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनमें निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।

फाउंडेशन ने मांग की कि पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। संगठन का कहना है कि बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी के कारण युवाओं का भविष्य संकट में है।

ज्ञापन में राष्ट्रीय रोजगार नीति लागू करने, यूपीएससी की तर्ज पर समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी करने, केंद्र एवं राज्य सरकारों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने, संविदा प्रथा और अंधाधुंध निजीकरण पर रोक लगाने तथा छात्रों को परीक्षा शुल्क में राहत और निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की मांग की गई।

संगठन ने पेपर लीक प्रकरणों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। फाउंडेशन का कहना है कि देश का युवा वर्ग राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता।

देश की बात फाउंडेशन ने केंद्र सरकार से युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रोजगार और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि
  • एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर उच्चाधिकारियों ने परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियो को किया ब्रीफ
  • सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड : बदहाली में दम तोड़ रहा नैनीताल का ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल, सांसद ने खोली पोल
  • लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से किया इनकार, युवक ने झोंका फायर, तमंचे के साथ गिरफ्तार
  • पेपर लीक और बेरोजगारी पर फाउंडेशन ने उठाई आवाज
  • झूलते तारों से मिलेगी राहत, श्रीनगर में भूमिगत होंगी बिजली लाइनें
  • उत्तराखण्ड की बेटी मानसी बनी युवा उद्यमी, ऐपण कला से लिखी सफलता की नई कहानी
  • उत्तराखण्ड की बेटी प्रेमा रावत टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयनित
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड तैयार, 13 जिलों में राहत-बचाव का होगा रियल टाइम अभ्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.