शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा में शामिल होने के बाद उत्तरकाशी पहुंचे पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण का हुआ भव्य स्वागत

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2024 5:22 अपराह्न
 उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण द्वारा भारतीय जनता पार्टी परिवार मे सम्मिलित होने के उपरांत आज पहली बार अपने गृह जनपद उत्तरकाशी आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। देवीधार डुंडा से नाकुरी, मातली व बडेथी आदि स्थानों पर जगह जगह लोगों ने फूल मालाओं से उनका भाजपा मे सम्मिलित होने पर स्वागत किया। नगर क्षेत्र मे लोगों का अभिवादन कर भाजपा संगठन के सानिध्य मे हनुमान चौक पर आयोजित सभा मे कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके सानिध्य मे भाजपा मे विधिवत सम्मिलित हुए। यहाँ आयोजित सभा मे भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत कर कहा कि उनके आने से निश्चित रूप से भाजपा को मजबूती मिली है और आने वाले चुनाव मे इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा।
इस दौरान अपने सम्बोधन मे पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के उत्तराखंड राज्य के प्रति विशेष लगाव व विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता के रूप मे स्थापित उनकी मजबूत क्षबि व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के युवा नेतृत्व मे उत्तराखंड प्रदेश मे हो रहे विकास कार्यों व आम नागरिक की सहूलियतों के निमित्त बन रही नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी लोभ के प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता के रूप मे भाजपा मे सम्मिलित हुए है, भाजपा संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वे पुरी तन्मयता से उसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने उत्तरकाशी के विकास के लिए सरकार व संगठन के साथ मिलजुलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन का आभार व्यक्त कर  सम्मिलित हुए पंचायत प्रतिनिधियों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का उनका साथ और मजबूती देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष हरिश डंगवाल, एसटी प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष खुशहाल सिंह नेगी, वरिष्ठ नेता बिहारी लाल नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनिता रावत,  पूर्व महिला जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित सेमवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र रावत, दिनेश रावत, दलवीर नेगी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन जिला महामंत्री नागेंद्र चौहान द्वारा किया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.