शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

14 दिन के लिए सलाखें के पीछे पहुंचा पूर्व विधायक चैंपियन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2025 5:01 अपराह्न

खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद के बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

खानपुर से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच हुए विवाद के बाद चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया गया था। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।प्रभारी संयुक्त निरीक्षक अभियोजन हरिद्वार, रिंकू वर्मा ने इसकी पुष्टि की है।  

कोर्ट में पेशी के दौरान पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के सैकड़ों समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया और एसपी देहात शेखर सुयाल चंद्र खुद मौके पर व्यवस्था संभाल रहे हैं। कई थाने की फोर्स के अलावा पीएसी भी कोर्ट परिसर और आसपास लगा दी गई है।

मामले की पृष्ठभूमि

यह मामला रविवार को तब शुरू हुआ जब पूर्व विधायक चैंपियन की ओर से विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर गोली चलाई गई। इसके बाद विधायक उमेश कुमार चैंपियन के कार्यालय पर हाथ में पिस्टल लेकर पहुंच गए।

पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका और दोनों के समर्थकों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों के कैंप कार्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। इसी बीच पुलिस ने चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें देहरादून के नेहरू कालोनी थाने में ले जाया गया।

चैंपियन पर खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग और मारपीट के आरोप लगे हैं। हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले ने पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि सोमवार की दोपहर पूर्व विधायक और विधायक के साथ-साथ उनके समर्थकों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आसपास पुलिस तैनात की गई है और दोनों के समर्थकों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी पैदा कर दी है और अब सभी की नजरें कोर्ट के आगे की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.