रविवार, नवम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने किया राजकीय बेस चिकित्सालय का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 15, 2025 5:01 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी तथा पूर्व महापौर हेमलता नेगी ने शनिवार को बेस हॉस्पिटल, कोटद्वार का दौरा कर मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाइयों की आपूर्ति और निर्माणाधीन डॉक्टर रेजिडेंस की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सा स्टाफ से विस्तार से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और निर्माणाधीन रेजिडेंस टावर को शीघ्र पूरा कराने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वह इस विषय को शासन स्तर पर उठाकर जल्द समाधान के लिए वार्ता करेंगे ताकि जनता को बिना किसी परेशानी के समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। कहा कि एक ही अस्पताल पर अनावश्यक दबाव कम करने के लिए पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को विकेंद्रित करने की जरूरत है। कहा कि जब डॉक्टरों को स्वास्थ्य शिविरों में भेजा जाता है, तो अस्पताल में उपचार बाधित होता है, जिससे मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सुझाव दिया कि सरकार को चाहिए कि प्रदेशभर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाए, जिसमें प्रदेश के अंदर और प्रदेश के बाहर के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को आमंत्रित किया जाएं। इससे स्थानीय अस्पतालों में मरीजों के नियमित उपचार पर असर नहीं पड़ेगा और लोग गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे ।
कहा कि डॉक्टरों और दवाइयों की कमी के कारण मरीजों के इलाज में स्वाभाविक रूप से दिक्कतें आ रही हैं और सरकार को चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान निकाले। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय को शासन तक पहुंचाएंगे और आवश्यक सुधारों के लिए ठोस प्रयास करेंगे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर को दी ₹9.13 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 3200 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी
  • इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
  • फूलों की घाटी के द्वार बंद, सैलानियों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चमोली में 3674 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी
  • चमोली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
  • दुर्गम पहाड़ी में छह शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने ली शपथ, एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी सम्मानित
  • कर्णप्रयाग से आशीष नेगी को यूकेडी का टिकट, चमोली में चुनावी हलचल तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.