शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आठ शिक्षकों व 10 साहित्यकारों को किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 5, 2024 5:58 अपराह्न

चमोली : शिक्षक दिवस पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत गीता स्वामी राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गोपेश्वर में पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के आठ शिक्षकों व 10 साहित्यकारों को पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सम्मानित किया। इस दौरान जनपद के 108 विद्यालयों में लघु पुस्तकालय स्थापित करने के लिए पुस्तकों का वितरण भी किया गया।

गीता स्वामी राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व गढवाल सांसद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र का माल्यार्पण भी किया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के संरक्षण और सवर्द्धन के लिए कार्य शुरु किया है। जिसके तहत हिंदी की पुस्तकों से दूर होती नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ने के उद्देश्य से विद्यालयों में लघु पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं। कहा कि दुनिया की सभी भाषाओं का जानना बुरा नहीं है। लेकिन अपनी राष्ट्रभाषा को भी संरक्षित करना आवश्यक है। वहीं उन्होंने इस दौरान शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। कहा कि शिक्षक की जिम्मेदारी बढ़ी है। ऐसे में शिक्षकों का मैं स्वयं बहुत सम्मान करता हूँ।

कार्यक्रम के दौरान सहित्यकार ज्योति बिष्ट, मुरली दिवान, रोशनी पोखरियाल, कुलदीप गैरोला, बृजेश रावत, दर्शन सिंह नेगी गढ़देशी, अनुराधा, भगत सिंह राणा ‘हिमाद’, शशि देवली, दीपक सती ‘प्रसाद’ को प्रमाण पत्र व पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। जबकि शिक्षक राकेश चंद्र थपलियाल, एकता नेगी, अनूप खंडूरी, बृजमोहन जोशी, मदन कपरवाण, गजपाल पुंडीर, रजनी नौटियाल व शिशुपाल सिंह बर्त्वाल को शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात जनपद के 108 विद्यालयों से आए शिक्षकों को लघु पुस्तकालय स्थापना के लिए पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान गीता स्वामी राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत की गीत प्रस्तुति भी दी।

इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, शिक्षा अधिकारी बेसिक श्रीकांत पुरोहित, आयोजन समिति के संयोजक मुकेश कुमार, कर्मवीर सिंह, बल्लभ प्रसाद थपलियाल, मोहन सिंह नेगी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कुंवर सिंह रावत ने किया।

 

1 of 13
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.