कोटद्वार । प्रदेश सरकार के आदेश पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा व्यवसायिक भवनों एवं भूखण्डों पर कर लगाये जाने का पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने घोर विरोध किया। उन्होने कहा कि वर्तमान में कोरोना संकट काल में आमदनी न होने से व्यापारियों की कमर टूटी है वहीं अब प्रदेश सरकार नगर निगम के माध्यम से व्यापारियों पर अतिरिक्त कर लगाने की साजिश रच रही है। जिसको की कांग्रेस पार्टी कत्ये भी बरदाश नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन के द्वारा जारी विज्ञप्ति का विरोध करते हुए आपत्ति दर्ज कराये। कहा कि अपत्ति दर्ज कराने को लेकर कांग्रेस कार्यकत्र्ता एक जनजागरूक अभियान भी चलायेंगे जिसमें लोगों को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जायेगा।इस मौके पर मेयर हेमलता नेगी संजय मित्तल विजय नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।




Discussion about this post