कोटद्वार । कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया है जिले के कोविड प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा खुद अपने सम्मुख प्लांट का टेस्टिंग किया गया । उक्त प्लांट में दो-दो हजार एल.पी के दो टैंक चौबीसों घंटे कार्य करने के लिए तैयार हैं इससे लगभग बेस अस्पताल को सौ बेडो की ऑक्सीजन आपूर्ति प्रतिदिन मिलेगी । क्षेत्र में लंबे समय से उक्त प्लांट की मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड से उक्त प्लांट का संचालन किया । प्लांट शुभारंभ के साथ ही आईसीयू तथा वार्ड में पेशेंट तक सप्लाई का भी वन मंत्री द्वारा खुद टेस्ट किया गया । इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा सभी जरूरी संसाधनों के लिए तन, मन, धन से चोबीसों घंटे काम करने का सभी को विश्वास दिया गया । इस अवसर पर एसडीएम योगेश मेहरा, इंचार्ज सीएमएस डॉक्टर तिवारी, डॉ सुनील शर्मा, विकास माहेश्वरी, सुरेंद्र गुसाईं, सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद थे ।




Discussion about this post