शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिले में कोटद्वार व लैंसडाउन सहित 16 जगह के फूड सैंपल फेल, दो बड़ी कंपनियों के माल में भी मिली मिलावट, कोर्ट ने सुनाया फैसला, कार्यवाही शुरू

शेयर करें !
posted on : मार्च 1, 2024 12:22 पूर्वाह्न

पौड़ी : जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए विभिन्न खाद्य पदार्थों के 16 सैंपल फेल हुए हैं। इस पर न्यायिक अधिकारी/एडीएम पौड़ी की अदालत ने करीब साढ़े छः लाख का जुर्माना भी लगाया है। इनमें 14 दुकानदार व 2 कंपनियां शामिल हैं। जिसके बाद अदालत ने उन्हें 15 दिनों में जुर्माना राशि जमा करने का आदेश दिया है। जुर्माना जमा नहीं करने पर राजस्व के तहत वसूली की जाएगी। जिला अभिहीत अधिकारी अजब सिंह रावत ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य पदार्थों के 150 से अधिक सैंपल लिए थे और परीक्षण के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला ऊधमसिंह नगर भेजा गया था। जांच में 16 सैंपल फेल हो गए थे। विभाग ने फेल सैंपल के दोबारा परीक्षण के लिए दुकानदारों व निर्माता कंपनियों से पत्राचार किया लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद विभाग ने न्यायिक अधिकारी/एडीएम पौड़ी की अदालत में वाद दायर कराया। न्यायिक अधिकारी/एडीएम पौड़ी इला गिरि की अदालत ने मामले में कार्रवाई करते हुए 14 दुकानदारों पर 4 लाख 54 हजार का जुर्माना लगाया है जिनमें कोटद्वार का 1 मांस विक्रेता, 4 दुकानदार, लैंसडौन के 3 खाद्य कारोबारी, पौड़ी के 2 कारोबारी, 2 दुकानदार खिर्सू चौबट्टा, 1 दुकानदार श्रीनगर गढ़वाल, 1 रत्तापानी लक्ष्मणझूला शामिल हैं। इसके अलावा सेवर इंडिया प्रा.लि. भिवाड़ी राजस्थान के न्यूट्री सैंपल फेल होने पर 75 हजार और गोकुल एग्री इंटरनेशनल लि. सिद्धपुर गुजरात के रिफाइंड ऑयल का सैंपल फेल होने पर 1 लाख का जुर्माना लगाया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में ‘बेबी डू डाई डू’ का जादू बरकरार, स्टार कास्ट ने दर्शकों का जताया आभार
  • सीएसआर से बदलेगा उत्तराखंड के अंतिम छोर तक विकास का स्वरूप – मुख्यमंत्री धामी
  • AI शिक्षक प्रशिक्षण में उत्तराखण्ड ने रचा इतिहास
  • उत्तराखंड : एसआईआर के दूसरे चरण में सुनवाई के लिए विशेष कैंम्प
  • यातायात सुधार को डीएम सख्त, देहरादून में बनेगा माइक्रो लेवल मोबिलिटी प्लान
  • आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बने नरेश भट्ट, गांव में रोजगार की नई मिसाल
  • पूरा भुगतान, फिर भी अधूरा निर्माण; आप ने उठाए सवाल
  • आपदा परिचालन केंद्र पहुंची डीएम स्वाति एस. भदौरिया,उच्चस्तरीय समीक्षा कर राहत-बचाव और जरूरी सेवाओं को हर समय तैयार रखने के निर्देश
  • जयहरीखाल जनसेवा शिविर में 85 लाभार्थियों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं
  • कोटद्वार में 36 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.