बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलौर व लंढौरा में की ताबड़तोड़ छापेमारी, मिठाइयों के भरे सैम्पल, कई किलोग्राम रसगुल्ले व पनीर को किया नष्ट

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 5, 2023 6:14 अपराह्न

रुड़की : दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही खाद्य विभाग लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है ताकि कोई भी दुकानदार या मिठाई विक्रेता मिलावटी मिठाई ना बेच सके । किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री में मिलावट न हो, इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलौर व लण्ढौरा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हडकंप मचा रहा। इस दौरान टीम ने कई दुकानों के सैम्पल भरे तथा कई कुंतल रसगुल्ले व अन्य मिठाईयों को गड्ढे में गिराकर डिस्ट्राॅय कराया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह व सीओ मंगलौर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दलीप जैन व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मदन रावत की टीम ने मंगलौर व लण्ढौरा क्षेत्र में मिठाई कारोबारियों की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मंगलौर क्षेत्र में बालाजी मिष्ठान भंडार, अन्नपूर्णा स्वीट्स आदि कई दुकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने मावा, पनीर, रसगुल्ले व अन्य कई मिठाईयों के सैम्पल लिये और कई कुंतल रसगुल्ले व अन्य मिठाईयों को दुकान से इकट्ठा कर उन्हें एक गड्ढे में दबाया गया। वहीं इसके बाद टीम लण्ढौरा के ए-वन शुद्ध शाकाहारी मिष्ठान भंडार पर पहुंची, टीम ने बड़ी खामियां पाई। टीम ने मौके से मिलावटी रसगुल्ले, एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक, पनीर व मिलावटी मावा पकड़ा। इसके बाद टीम ने सभी मिठाईयों के सैम्पल लिये और करीब 60 कुंतल रसगुल्ले गड्ढे में दबवा दिये।

वहीं  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने बताया कि आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ यह कार्रवाई की गई। वहीं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दलीप जैन ने बताया कि मंगलौर व लण्ढौरा क्षेत्र में 7 से 8 दुकानों पर चैकिंग कर सैम्पल लिये गये हैं। भविष्य में भी टीम की यह कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा एलपीजी सिलेण्डरों को भी जब्त किया गया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.