देहरादून : उत्तराखंड में जब से आईपीएस अशोक कुमार ने डीजीपी की कमान सम्भाली है तब से उत्तराखंड पुलिस एक्टिव मोड़ में नजर आ रही है. हरिद्वार मासूम के साथ रेप एवं हत्या का मामला हो या STF उत्तराखंड के द्वारा इनामी बदमाशो की धरपकड का हो. आपको बताते चले कि डीजीपी अशोक कुमार ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और आज हरिद्वार की मासूम प्रकरण में दूसरा सह अभियुक्त राजीव भी गिरफ्तार.
उत्तराखंड के पुलिस अफसरों की टीम ने एक लाख के इनामी बदमाश राजीव को दबोचकर अपनी काबलियत को साबित कर दिया है। हरिद्वार के मासूम प्रकरण में फरार चल रहे एक लाख का इनामी अभियुक्त राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के सुल्तानपुर से आरोपी को दबोचा गया है। पुलिस टीम द्वारा उसे हरिद्वार लाया जा रहा है। अपराधी राजीव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी, लेकिन डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार इस प्रकरण को पूरी गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार पुलिस को लगातार निर्देश दे रहे थे। पुलिस ने आखिरकार जनता के भरोसे को कायम कर दिखाया। आरोपी के भाई गौरव की गिरफ्तारी के बाद राजीव को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
डीजीपी उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने कल ही उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा की थी। उन्होंने पुलिस टीम पर भरोसा जताते हुए बताया कि था अपराधी ज्यादा देर तक छिप नहीं सकता हम उसे पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे।




Discussion about this post