चमोली । चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी इस बार 31 अक्टूबर से पर्यटकों के लिये बंद हो जायेगी। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लगे लाक डाउन के कारण इस बार फूलों की घाटी एक अगस्त से पर्यटकों के लिये खोली गई थी। फूलों की घाटी के रेंज अधिकारी बृजमोहन भारती ने जानकारी देते हुये बताया कि फूलों की घाटी को इस बार 31 अक्टूबर से पर्यटकों के लिये बन्द किये जाने का निर्णय 685 पर्यटक ही पहुंच पाये। इनसे एक लाख दो हजार पांच सौ रुपये का शुल्क राजस्व मिला।

लाॅक डाउन में नहीं मिली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी आने की अनुमति
कोरोना और लाक डाउन में अनुमति न मिलने के कारण इस बार फूलों कि घाटी में बहुत कम प्रकृति प्रेमी और पर्यटक पहुंच पाये। इस बार हिमालयी क्षेत्र में अच्छी बर्फ गिरी थी और देर तक टिकी भी रही। इसलिये फूल और जड़ी बूटी खूब खिली थी, पर कोरोना के कारण पर्यटक उतनी बड़ी संख्या में नहीं आ पाये। रेंजर बृजमोहन भारती बताते हैं कि इस बार फूलों की घाटी क्षेत्र में दुर्लभ वन्य प्राणि भी खूब दिखे।
दुनिया की नजरों से दूर हिमालय में मौजूद प्रकृति की अनमोल गुमनाम नेमत हैं मोनाल ट्रैक
सबसे पहले खबर अपडेट के लिए लाइक करें यह पेज : https://www.facebook.com/liveskgnews




Discussion about this post