बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 22 दिनों में 05 लाख 88 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक दर्शन, बना एक नया रिकॉर्ड

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2024 1:09 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : श्री केदारनाथ धाम यात्रा शुरू हुए 22 दिन हो चुके हैं और यात्रा अब अपनी लय पकड़ चुकी है। इन 22 दिनों में 5 लाख 88 हजार 7 सौ 90 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं तथा वर्तमान में औसतन 20 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। देश-विदेश से केदारपुरी पहुंचने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्धता के साथ प्रयास कर रहा है। विशेष तौर पर पैदल यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए रोजाना निरीक्षण, समीक्षा और एक्शन हो रहे हैं।
पैदल यात्रा मार्ग पर यात्री, घोड़े-खच्चर, डण्डी-कंडी, पिट्ठू और दुकानों का संचालन तारतम्यता के साथ करवाना जिला प्रशासन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। ऐसे में पैदल यात्रा मार्ग पर समन्वय एवं तारतम्य स्थापित करने के लिए मार्ग को आठ पड़ावों में बांटा गया है। सभी पड़ावों पर सेक्टर अधिकारी और विभिन्न सुरक्षा बल नियमित तौर पर तैनात हैं। वहीं अन्य अधिकारी-कर्मचारी समय-समय पर यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने भी पहुंच रहे हैं। पैदल मार्ग पर यात्री, घोड़े-खच्चर, डण्डी-कंडी, पिट्ठू और दुकानदारों की सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन विभाग लगातार मार्ग में निरीक्षण कर डेंजर जोन में लगी दुकान एवं फड़ हटवा रहा है। पिछले वर्षों में डेंजर जोन में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए इस वर्ष इस ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील केदार घाटी में अवैध दुकानों एवं अतिक्रमण के चलते कोई दुर्घटना न हो इसके लिए गुप्तकाशी से लेकर फाटा, रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड एवं पैदल मार्ग पर लगातार अतिक्रमण एवं दुकानों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक लगभग 42 अवैध दुकानें हटाई जा चुकी हैं। वहीं यात्रा मार्ग पर प्रतिबंधित स्थानों, मुख्य मार्ग एवं पैदल मार्ग के 50 मीटर के दायरे में घोड़े-खच्चर खड़े करने पर तय मानकों की अनियमितता एवं नियमों के उल्लंघन पर अब तक 150 से अधिक घोड़े-खच्चरों का चालान कर उन्हें ब्लॉक किया जा चुका है। श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालु जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 16वीं जनगणना में डिजिटल क्रांति, पुलिस कर्मियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण
  • संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की अपनी पुस्तक “पहलगाम … जब समय थम सा गया”
  • अनोखी शादी : एक परिवार में 06 शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
  • वाहन में काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग, श्रीनगर पुलिस ने वाहन सीज कर तुरंत लिया सख्त एक्शन
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद, ये विवाद बना कारण
  • बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक, अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगा उत्तराखंड का शहरी परिदृश्य
  • ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव, सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं
  • उद्धव-कुबेर जी की पावन डोलियाँ पहुँचीं बद्रीनाथ धाम, कपाट खुलने की तैयारियाँ तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.