बुधवार, जुलाई 16, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 दिनों में 04 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अब तक दर्शन

शेयर करें !
posted on : मई 27, 2024 6:08 अपराह्न
उत्तरकाशी : यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा सुचारू और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। इस बार रिकार्ड संख्या में इन दोनों धामों पर श्रद्धालुओं के आगमन का क्रम निरंतर जारी है। इस यात्राकाल में कपाट खुलने के सत्रह दिनों के अंदर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में चार लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का आगमन हो चुका है। यात्रा प्रारम्भ होने के सत्रह दिनों के भीतर धामों में पहुंचने वाले यात्रियों की तादाद पिछले साल की तुलना में इस बार गंगोत्री धाम में 39.55 प्रतिशत तथा यमुनोत्री धाम में 48.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में इस यात्रा काल में सत्रह दिनों के भीतर कुल 408837 यात्री पहुंचे हैं। यात्रा के शुरुआती सत्रह दिनों की तुलना करें तो गंगोत्री धाम में वर्ष 2023 में 121007 तथा इस बार 200193 यात्री पहुंचे हैं। इस प्रकार गंगोत्री में इस बार 79186 यात्री ज्यादा आये हैं। यह आंकड़ा पिछले साल से 39.55 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह इस दौरान यमुनोत्री धाम में वर्ष 2023 में 106747 तथा इस बार 208644 यात्री पहुंचे । यमुनोत्री धाम में में इस बार 101897 यात्री ज्यादा आये हैं और यह बढ़ोतरी दर 48.84 प्रतिशत है।
दोनों धामों में इस बार वाहनों के आवागमन में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है। शुरुआती सत्रह दिनों में गंगोत्री में इस बार 18030 तथा बीते साल 10883 वाहन आये थे। जबकि यमुनोत्री में इस बार 17036 तथा बीते साल 9131 वाहन यात्राकाल के प्रारंभिक सत्रह दिनों में आये थे। इस प्रकार तीर्थयात्रा पर आने वाले वाहनों की संख्या पिछले साल की तुलना में इस बार गंगोत्री में 39.64 प्रतिशत तथा यमुनोत्री में 46.40 प्रतिशत अधिक है।
इस बार रिकार्ड संख्या में तीर्थयात्रियों व वाहनों के आवागमन के बावजूद बेहतर यात्रा प्रबंधन के चलते यात्रा सुरक्षित व सुव्यवस्थित रूप से जारी है। यात्रा मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी सुचारू बनी हुई है। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट निरंतर यात्रा व्यवस्थाओं की बारीकी से निगरानी और स्थलीय निरीक्षण में जुटे हुए हैं। यात्रा संचालन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन के द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं और धामों के साथ ही यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में अधिकारियों को तैनात किया गया है।

हाल के पोस्ट

  • बिना वक्त गंवाये डीएम सविन बंसल ने राजू को सारथी वाहन से भेजा बर्न स्पेशलिस्ट helping hand हॉस्पिटल, Dr Kush से की बात
  • कोटद्वार में वन दरोगा की संदिग्ध मौत, सरकारी आवास पर मिले बेसुध
  • कोटद्वार : दो बच्चों को सांप ने डंसा, एक की हालत नाजुक, बरसात में रहे सावधान
  • उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गदेरे में नहाते वक्त बहे 05 किशोर, दो की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
  • बीएड की फर्जी डिग्री से सरकारी नौकरी पाने वाले शिक्षक को 05 साल की कठोर कैद की सजा
  • नीति आयोग की मानव पूँजी से संबंधित क्रांति
  • नीलकंठ कांवड़ मेला क्षेत्र में पौड़ी पुलिस की पैनी नजर : लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में खाद्य व पेय पदार्थ विक्रेताओं का सत्यापन और गुणवत्ता जांच जारी
  • मंगलौर पुलिस ने बिछड़े 10 वर्षीय भोले को माता-पिता से मिलाया, गमजदा परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
  • मंगलौर : पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटना होने से टली, आक्रोशित कांवड़ियों को पुलिस ने सूझबूझ से किया शांत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.