रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारी बारिश में भी आस्था का सैलाब, हरिद्वार में डाक कांवड़ियों की उमड़ी भीड़, जीरो ग्राउंड पर उतरे डीएम मयूर दीक्षित, शंकराचार्य चौक से लेकर जलभराव वाले क्षेत्रों का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2026 2:39 अपराह्न
  • हरकी पैड़ी में डाक कांवड़ियों का उमड़ रहा है आस्था का सैलाब
  • भारी वर्षा के बीच डाक कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व व्यवस्थाओ का जायजा लेने जीरो ग्राउंड पर पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित
  • डाक कांवड़ियों से गंगा घाटों पर सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा बलों व सम्बंधित अधिकारियों को सतर्क रहने की दिए निर्देश
  • जिलाधिकारी ने जलभराव क्षेत्रों का किया निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित जल निकासी के निर्देश
हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी वर्षा के बीच भी डाक कांवड़ियों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित  भारी बारिश के बीच जीरो ग्राउंड शंकराचार्य चौक पहुंचकर डाक कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों एवं संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने में दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्री भारी संख्या में गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे है सभी शिवभक्तों की यात्रा सकुशल संपन्न हो इसके लिए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करें।
 जिलाधिकारी ने डाक कांवड़ियों से भी गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान घाटों पर सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति हो रही है उन क्षेत्रों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी द्वारा भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा बल, पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारी डाक कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

 

1 of 6
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीमित संसाधनों से सशक्त मीडिया संस्थान तक : आशीष कुमार ध्यानी की संघर्षपूर्ण पत्रकारिता यात्रा
  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.