सोमवार, जून 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तुंगनाथ मंदिर में जमी पांच फीट बर्फ, जमकर हुई बर्फ़बारी ने बढाई मुश्किल

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 21, 2022 12:19 अपराह्न

रुद्रप्रयाग: तृतीय केदार से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ धाम बर्फबारी से ढक चुका है. यहां मंदिर में पांच से छह फीट तक बर्फ जमी है. बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए सैकड़ों की संख्या में पर्यटक हर दिन यहां पहुंच रहे हैं. हालांकि तुंगनाथ भगवान के कपाट बंद हैं, बावजूद इसके पर्यटक यहां पहुंचकर बर्फबारी का आनंद लेकर बाबा का आशीर्वाद ले रहे हैं.

 

समुद्रतल से तेरह हजार फुट की ऊंचाई पर तुंगनाथ मंदिर स्थित है, जो पंचकेदारों में एक केदार है और सबसे ऊंचाई पर भी स्थित है. यह मंदिर हजारों वर्ष पुराना माना जाता है और यहां भगवान शिव की पंच केदारों में से एक के रूप में पूजा होती है. ऐसा माना जाता है की इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया था, जो कुरुक्षेत्र में हुए नरसंहार के कारण पांडवों से रुष्ट थे.

 

तुंगनाथ की चोटी तीन धाराओं का स्रोत है, जिनसे अक्षकामिनी नदी बनती है. चोपता राजमार्ग से तुंगनाथ मंदिर तीन किलोमीटर दूर स्थित है. कहा जाता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यहां विवाह से पहले तपस्या की थी. तुंगनाथ धाम से डेढ़ किमी की चढ़ाई चढ़ने के बाद चैदह हजार फीट पर चंद्रशिला नामक चोटी है. इन दिनों तुंगनाथ धाम पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है.

 

चोपता बाजार से तुंगनाथ धाम तक रास्ते में बर्फ पड़ी हुई है, जिससे होकर पर्यटक तुंगनाथ पहुंच रहे हैं. तुंगनाथ धाम पहुंचना इतना आसान नहीं है. यहां पहुंचने के लिए खासी सावधानी बरतने की जरूरत है. तुंगनाथ धाम पहुंचने के लिए बर्फ के रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो काफी कठिन होता है. जनवरी, फरवरी और मार्च के महीनों में आमतौर पर बर्फ की चादर ओढ़े इस स्थान की सुंदरता जुलाई व अगस्त के महीनों में देखते ही बनती है.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मौसम अलर्ट के बीच यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता, श्रीनगर में बनाए गए सुरक्षित होल्डिंग स्थल
  • गुस्से में घर छोड़कर कोटद्वार पहुंचे तीन नाबालिग, पुलिस की तत्परता से सुरक्षित लौटे अपने परिवार के पास
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन-2026 का हुआ आगाज, सीमान्त नीति घाटी में दौड़ेगा रोमांच का कारवां
  • कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को दी कई सौगातें
  • उत्तराखंड में बदलाव चाहती है जनता, भाजपा सरकार में तालमेल की कमी – कुमारी शैलजा
  • ITBP को मिले 133 नए युवा अधिकारी, मसूरी में भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित
  • उत्तराखंड पत्रकार महासंघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस
  • माल्टा के छिलकों से बन रहे हर्बल कॉस्मेटिक, महिलाओं को मिल रही आत्मनिर्भरता
  • NFHS-6 में उत्तराखण्ड के मातृ, नवजात, बाल स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में उल्लेखनीय सुधार
  • अभिषेक के बाद सांसद कल्याण बनर्जी पर भी हमला, सिर में चोट, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.