शुक्रवार, जून 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी स्थित अनुश्रुति एकेडमी फॉर डेफ संस्थान में श्रवण बाधित एवं अधिगम अक्षमता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू, दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने की तकनीक सीखेंगे यूओयू के छात्र

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2022 11:16 पूर्वाह्न

रूड़की । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के बीएड विशेष शिक्षा के द्वितीय सेमेस्टर के श्रवण बाधित एवं अधिगम अक्षमता पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों की पांच दिवसीय कार्यशाला का आरंभ आईआईटी रूड़की कैंपस के अंतर्गत संचालित अनुश्रुति एकेडमी फॉर डेफ संस्थान में प्रारंभ हो गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि रुड़की आईआईटी के ह्यूमैनिटी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डी के नौरियाल, पूर्व कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में प्रोफेसर नौरियाल, ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए आदर्श होना आवश्यक है। विशेष तौर से दिव्यांग विद्यार्थियों के शिक्षक के रूप में विशेष शिक्षक की भूमिका बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाती है। रुड़की आईआईटी कैम्पस अंतर्गत इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

अनुसूची एकेडमी के उपाध्यक्ष प्रोफेसर एस सी हांडा ने आमंत्रित सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अनुश्रुती एकेडमी का परिचय कार्यशाला में आए प्रतिभागियों को दिया। अनुश्रूति एकेडमी के प्रबंधक प्रोफेसर नवनीत अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अच्छा शिक्षक बनना जरूरी है बालक को जीने लायक बनाना ही शिक्षक का कर्तव्य है। कार्यशाला के समन्वयक उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ सिद्धार्थ पोखरियाल ने अपने उद्बोधन में कार्यशाला में प्रतिभागियों से अपेक्षा की कि इन पांच दिवसीय कार्यशाला में दिव्यांग बच्चों से संबंधित अध्ययन अध्यापन की तकनीकी, आंकलन एवं चिह्निकरण का ज्ञान विद्यार्थियों को दिया जाएगा जिसको प्रतिभागी सही प्रकार से सीख सकेंगे।

कार्यशाला में शाजिया फरहत प्रधानाचार्य अनुश्रुति एकेडमी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यशाला के दूसरे सत्र में जगदीप कौर द्वारा सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण एवं श्रवण बाधित से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। कार्यशाला के तीसरे सत्र में दिल्ली से आई विषय विशेषज्ञ आराधना द्वारा अधिगम अक्षमता से संबंधित जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। कार्यशाला में पूर्व प्रधानाचार्या किरण हांडा, आईआईटी रुड़की से प्रोफेसर सोनल आत्रे, डॉ मनीष अस्थाना, रितिका, तरन्नुम भसीन, सुनील चौधरी समेत बेंगलुरु,दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तराखंड के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त
  • धामी कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह
  • परमार्थ निकेतन मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • ओवरटेक विवाद के बाद श्रीनगर पुलिस की तत्परता, 6 लोगों का चालान
  • कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगी मुहर, उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित
  • NEET परीक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सतर्क, SSP ने परीक्षा केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
  • जोशीमठ में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 43 यूनिट रक्त एकत्र
  • सिमली बेस अस्पताल की मांग को लेकर महापंचायत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.