शुक्रवार, अगस्त 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिलबाग पान मसाला और हटसन घी कंपनी पर लगा लाखों का जुर्माना

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 2, 2024 1:28 पूर्वाह्न

पौड़ी : खाद्य सुरक्षा विभाग पौड़ी द्वारा की गई सैंपलिंग की रिपोर्ट आने के बाद दिलबाग पान मसाला की निर्माता कंपनी पर तीन लाख का जुर्माना लग गया है। कंपनी का पान मसाला पैकेजिंग व लेवलिंग में मानक के अनुरूप नहीं मिला है। न्याय निर्णायक अधिकारी एडीएम पौड़ी की अदालत ने कंपनी पर यह जुर्माना लगाया है। साथ ही विक्रेता दुकानदार के पास दिलबाग पान मसाला का पक्का बिल नहीं होने पर दुकानदार पर भी 10 हजार का अर्थदंड लगाया है। जनपद पौड़ी के खाद्य सुरक्षा विभाग ने श्रीनगर गढ़वाल में सितंबर 2013 को व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सैंपलिंग कार्य किया था। 16 सितंबर 2013 को बद्रीनाथ रोड पर स्थित हरीश पान भंडार से दिलबाग पान मसाला के 60 पाउच का एक सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर ने 3 जनवरी 2014 को जांच रिपोर्ट भेजी थी। जांच में दिलबाग पान मसाला की पैकेजिंग व लेवलिंग को मिस ब्रांड बताया था। जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने पान मसाला विक्रेता दुकानदार व निर्माता कंपनी को पाउच की जांच किसी अन्य प्रयोगशाला से किए जाने का मौका दिया था। लेकिन दोनों ने कोई आवेदन नहीं किया। इसके बाद विभाग ने न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम पौड़ी की अदालत में वाद दाखिल किया था।

जिला अभिहित अधिकारी पौड़ी अजब सिंह रावत ने बताया कि न्याय निर्णायक अधिकारी एडीएम पौड़ी ईला गिरी की अदालत ने खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और विनियम-2011 के मानक के तहत दिलबाग पान मसाला निर्माता कंपनी मैसर्स सोमपान प्रोडक्टस प्रालि. नारायण इंडस्ट्रीयल एरिया नई दिल्ली पर पैकेजिंग व लेवलिंग नहीं होने पर 3 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही व्यापारी हरीश कपरवाण पर 10 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

वही दूसरे मामले में तमिलनाडु की एक हटसन घी निर्माता कंपनी पर 2.10 लाख का जुर्माना लगा है। न्याय निर्णायक अधिकारी एडीएम पौड़ी की अदालत ने कंपनी पर जुर्माना लगाया है। अदालत ने विक्रेता दुकानदार के पास घी की खरीद का पक्का बिल नहीं होने पर 10 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। खाद्य सुरक्षा विभाग पौड़ी में जिला अभिहित अधिकारी व खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी ने फरवरी 2022 को न्यू बस अड्डा पौड़ी में व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था।

इस दौरान 4 फरवरी 2022 को उन्होंने मै. जेएमडी जनरल स्टोर से हटसन घी के 200 एमएल वजनी 4 जार की सैंपलिंग की थी। जिन्हें जांच के लिए राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रुद्रपुर भेजा। विश्लेषणशाला से 11 मई 2022 को रिपोर्ट विभाग को मिली थी। जांच में हटसन घी की ब्यूटिरो-रेफ्रैक्टोमीटर रीडिंग 40.8 आई थी। जबकि मानक के अनुसार यह 41 से 44 होनी अनिवार्य है।

विभाग ने दुकानदार व निर्माता कंपनी को दोबारा अन्यत्र लैब से जांच के लिए मौका दिया। लेकिन उन्होंने कोई आवेदन नहीं किया था। जिसके बाद विभाग ने न्याय निर्णायक अधिकारी एडीएम पौड़ी की अदालत में वाद दाखिल किया था। 1 फरवरी 2023 को दुकानदार व निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया था। जिन्हें अदालत में 30 सितंबर 2024 को अदालत में अपना पक्ष रखना था। दुकानदार ने अपना पक्ष रखा, लेकिन कंपनी का कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचा। अदालत ने 7 अक्तूबर 2024 को कंपनी को अपना पक्ष रखने के लिए अंतिम मौका दिया था। बावजूद इसके कोई नहीं पहुंचा।

जिला अभिहित अधिकारी पौड़ी अजब सिंह रावत ने बताया कि न्याय निर्णायक अधिकारी एडीएम पौड़ी ईला गिरी की अदालत ने खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 और विनियम-2011 के मानक के तहत हटसन घी को अधोमानक पाया है। अदालत ने घी निर्माता हटसन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड पलाकोड तालुक, धर्मपुरी तमिलनाडु पर 2 लाख 10 हजार जुर्माना लगाया है। साथ ही व्यापारी अजय थपलियाल पर 10 हजार का अर्थदंड लगाया है। ऐसे में ये भी पता चलता है कि बड़ी बड़ी कंपनी और स्थानीय व्यापारी आम जनता की सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.