रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रिखोली में कृषक गोष्ठी आयोजित, किसानों को दी विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी

शेयर करें !
posted on : मई 4, 2025 7:21 अपराह्न

पौड़ी : विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत ग्राम रिखोली में एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्रीय कृषि  अधिकारियों द्वारा गोष्ठी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि इस योजना के तहत धान, मडुआ, गेहूं और मसूर की फसलों का बीमा किया जाता है। प्राकृतिक आपदाओं जैसे अतिवृष्टि, सूखा, पाला आदि से यदि फसलों को नुकसान होता है, तो बीमा कम्पनी द्वारा किसानों को क्षतिपूर्ति दी जाती है। किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ने की अपील की गई। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसानों को बीज, उर्वरक, रसायन, सिंचाई आदि कृषि निवेश हेतु सहकारी बैंक, ग्रामीण बैंक एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों से रियायती ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। यह सुविधा पशुपालन एवं मत्स्य पालन करने वाले कृषकों के लिए भी उपलब्ध है। इस दौरान उन्होंने  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत पात्र किसानों को वर्ष में तीन किस्तों में कुल 6000 रुपए की राशि डीबीटी माध्यम से सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपनी भूमि का सत्यापन (लैंड सीडिंग), ई-केवाईसी तथा बैंक खाते को आधार से लिंक कराना आवश्यक है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड मिलेट्स मिशन योजना के अंतर्गत मिलेट्स के उच्च गुणवत्ता वाले बीजों एवं कृषि निवेशों पर 80 प्रतिशत तक का अनुदान देने की घोषणा की है। साथ ही लाइन में बुवाई करने पर 80 रुपए प्रति नाली (4000 रुपए प्रति हेक्टेयर) का अनुदान डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा। मिलेट्स की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाएगी, और क्रय व उत्पादन में सहयोग करने वाले समूहों को 300 रुपए प्रति कुन्तल की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाने हेतु अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क करें। योजनाओं का लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.