बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रसिद्ध शायर अफजल मंगलोरी ने 22 जनवरी को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का किया आह्वान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2024 1:01 पूर्वाह्न

रुड़की : ऑल इंडिया सूफी संत परिषद के राष्ट्रीय महासचिव व अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने 22 जनवरी को सदभावना दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के विषय में बोलते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को हिन्दू भाइयों को बधाई देनी चाहिए और उनकी खुशी में शामिल होना चाहिए, क्योंकि जब हमारे हिन्दू भाई ईद, रमज़ान, मोहर्रम, दरगाहों के उर्स तथा हज यात्रा के दौरान शामिल ही नही होते बल्कि उनमें सहयोग भी करते हैं, तो इस लिहाज से ऐसे समय में आपसी सद्भावना के लिए ये ज़रूरी है।

उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफ़ज़ल मंगलोरी ने कहा कि मुस्लिम समाज को इसलिए भी खुश होना चाहिये कि सुप्रीम कोर्ट के जिस फ़ैसले को लेकर हमारे धर्म गुरु 2009 में मस्जिदों, मदरसों और टीवी चैनलों से ऐलान कर रहे थे कि मुसलमान कोर्ट का फैसला हर सूरत में मानेंगे, तो उसी कोर्ट के आदेश पर हिन्दू भाई अपना मंदिर बना रहे है और इतनी बड़ी सदियों से चली आ रही समस्या का समाधान बिना खून खराबे और बिना साम्प्रदायिक झगड़े के हो रहा है। मंगलोरी ने कहा कि मुसलमान केवल भारत ही में नही बल्कि इस्लामिक देशों में भी हिंदू भाइयो की भावना का सम्मान कर रहे हैं जैसे अबुधाबी व ओमान में मंदिर बनाकर हिन्दू भाइयों को तोहफ़े दिए हैं। उन्होंने कहा कि सदियों से हमारे सूफ़ी बुजुर्गों ने सभी धर्मो के लोगो का सम्मान किया और आज भी सभी दरगाहों पर हर धर्म के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि किसी धर्म के लोगो की ख़ुशी में शामिल होकर उनको मुबारकबाद देना मेरी नज़र में पैग़ाम ए इत्तेहाद की अलामत है। इससे हमारा मुल्क मज़बूत होगा और अपने मुल्क को मजबूत करना हमारा फ़र्ज़ भी है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का सभी आदर करते है। हमारे पूर्वजों ने भी उनका हमेशा के साथ नाम लिया, जिसकी अनेक मिसालें मौजूद हैं।

मंगलोरी ने कहा कि मुसलमान भाई शायर अल्लामा डॉ मो इक़बाल को शायर ए इस्लाम, हकीम उल उम्मत मानते हैं, उन्हीं डॉ. इक़बाल ने आज से 100 वर्ष पूर्व अपने संकलन में लिखा था “है राम के वजूद पर हिंदोस्तां को नाज़, अहले नज़र समझते हैं उनको इमाम ए हिन्द” मंगलोरी ने कहा कि मज़हब की दृष्टि से अगर “इमाम” का मतलब देखा जाए तो कुछ और ही निकलता है, मगर अल्लामा इक़बाल ने उनको एक सद्भावना का प्रतीक मान कर ही ऐसा लिखा। ऐसी और भी सैकड़ो मिसाले इतिहास में मौजूद है। मुग़ल काल में अधिकांश बादशाह लालकिला में बाकायदा होली, दीवाली, बसन्त, रामलीला, जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर आयोजन करते थे, जो उस समय सद्भावना के तौर किये जाते थे। उन्होंने कहा कि हिन्दू मुस्लिम की ये सद्भावना आज से नही सदियों से ही है आज भी मुसलमान जब कोई त्यौहार होता या कोई खुशी का मौका होता है, तो हिन्दू भाइयों की दुकानों से वो ही मिठाई लाते हैं जिस पर वे पूजा और भोग लगाकर दुकान में रखते हैं। इसी तरह की मिसाल हिन्दू भाई भी पेश करते है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
  • वॉलमार्ट ने इंडिया ग्रोथ समिट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
  • उत्तराखंड बजट 2026-27: सरकार का दावा ‘संतुलन’ के इन आठ मूल मंत्रों से होगा विकास
  • उत्तराखंड : गुलदार का आतंक फिर बढ़ा, 48 वर्षीय व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत
  • उत्तराखंड : बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग
  • उत्तराखंड : बचा डेढ़ से दो दिन का स्टॉक, 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला LPG सिलेंडर, कमर्शियल गैस सप्लाई रोकी
  • उत्तराखंड बजट सत्र का आज दूसरा दिन : सदन में उठे जनहित के सवाल, सड़कों पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.