मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी 

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 20, 2024 12:32 अपराह्न
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ धाम :  रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी पहले श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया।इससे पहले  आज प्रात: 9 बजे  मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे सीधे मंदिर में दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। दर्शन के पश्चात उन्होंने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर  प्रशंसकों तथा मंदिर समिति पदाधिकारियों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी  दी है कि  जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी  प्रत्येक यात्रावर्ष पारिवारिक सदस्यों के साथ श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ  धाम दर्शन को पहुंचते है। इस यात्रा वर्ष  श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए कुल  पांच करोड़  दो लाख रूपये की धनराशि का  चैक मंदिर समिति को  दानस्वरूप भेंट किया है कोरोनाकाल में  जब यात्रा न्यूनतम थी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष बतौर मंदिर समिति को दान स्वरूप बड़ी मदद की थी। 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी. सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ,मंदिर  समिति सदस्य भास्कर डिमरी, पूर्व सदस्य ऋषि प्रसाद सती,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, ईओ सुनील पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, कृष्णानंद पंत, अजीत भंडारी, योगंबर नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
अपने अति व्यस्त कार्यक्रम  के तहत उद्योगपति मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम दर्शन के तुरंत बाद  दोपहर पौने ग्यारह बजे मुकेश अंबानी श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंच गये। श्री केदारनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की तथा देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,  धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण  सहित तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.