posted on : जुलाई 25, 2022 4:39 अपराह्न
कोटद्वार। जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश फरस्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय की ओर से 26 जुलाई को कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कार्यक्रम नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित किया जायेगा। इस दौरान कारगिल शहीदों के परिजनों का सम्मान भी किया जायेगा ।


