रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बर्फबारी तथा बारिश से खिले पर्यटकों के चेहरे

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2026 9:19 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आखिर तीन माह बाद प्रकृति ने मेहरवानी की है। इसके तहत शुक्रवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात तथा निचली घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

दरअसल अक्टूबर माह से मौसम ने मिजाज नहीं बदला। इसके चलते लोग सर्द भरी हवाओं के चलते कडाके की ठंड का सामना कर रहे थे। बारिश तथा  बर्फवारी न होने से लोगों को भविष्य की चिंता सताने लगी थी। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को बर्फवारी तथा बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस तरह मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान सच निकला और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फवारी तथा बारिश से जनजीवन पहले ही दिन बेहाल हो गया। बफवारी तथा बारिश का असर शुक्रवार को ब्याह शादियों पर भी साफ तौर पर देखने को मिला। इसके चलते निचली घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश के बीच शादी समारोह संचालित हुए। हिमालय से सटे गांवों में बर्फवारी तथा बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। बारिश तथा बर्फवारी के कारण लोग घरों में ही सिमट कर रह गए। कई इलाकों में पशुओं के लिए चारा जुटाने की समस्या भी खड़ी हो गई है।

चीन सीमा से सटी नीती तथा माणा घाटियां भी बर्फवारी की जद में आ गई है। सीमा चौकिंयों पर तैनात सुरक्षा प्रहरी भी बर्फवारी की चपेट में आने के बावजूद सुरक्षा में जुटे हुए हैं। रूद्रनाथ, चोपता, तुंगनाथ, अनसूया देवी, मोहनखाल, नैल नौली, पाणा इराणी तथा दूधातोली की पहाड़ियां हिमपात से लकदक हो गई है। खबर है कि बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, हिमक्रीडा केंद्र औली में भी बर्फवारी होने से ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है। बर्फवारी तथा बारिश से प्रकृति प्रेमियों के चेहरे खिल उठे हैं। काश्तकार बारिश तथा बर्फवारी को शुभ संकेतों के रूप में देख रहे हैं। पिछले तीन माह से बारिश तथा बर्फवारी न होने से लोग मायूस होकर भविष्य की चिंता में डूब गए थे। बसंत पंचमी को बर्फवारी तथा बारिश को लोग भविष्य के लिए अच्छे संकेत मान कर चल रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री झण्डे जी पर दर्शन मनौतियों के लिए अब लगा तांता, देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में माथा टेकने पहुंच रहे श्रद्धालु, अब नगरवासी बढ़ा रहे श्री झण्डे जी महोत्सव की रौनक
  • वनाग्नि रोकथाम को गढ़वाल वन प्रभाग की व्यापक तैयारी, 42 क्रू स्टेशनों पर 123 फायर वॉचर तैनात
  • एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • फूलदेई पर्व पर बच्चों की किलकारियों से गूंजा जिलाधिकारी आवास, रंग-बिरंगे फूलों और लोकगीतों से महका माहौल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों को दिए उपहार
  • व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर दी खुदकुशी की धमकी, जंगल से बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती
  • सेना की बड़ी सफलता : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
  • पश्चिम एशिया संकट में UAE एयरस्पेस पर सख्त पाबंदी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द, टाइमिंग बदली
  • उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.