बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन को परखने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल, संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव का अभ्यास

शेयर करें !
posted on : जुलाई 2, 2026 2:20 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता और समन्वय क्षमता को परखने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को जनपद के अंतर्गत मदमहेश्वर, कुंड, छेनागाड़, केदारनाथ पैदल मार्ग एवं नरकोटा में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अगस्त्यमुनि खेल मैदान को स्ट्रेचिंग एरिया के रूप में चिन्हित किया गया, जहां से राहत एवं बचाव कार्यों का संचालन किया गया।
मॉक ड्रिल के तहत विभिन्न आपदा परिदृश्यों का सजीव अभ्यास किया गया। मदमहेश्वर क्षेत्र में देर रात भारी वर्षा के बाद अचानक जलस्तर बढ़ने से फ्लैश फ्लड की स्थिति दर्शाई गई। तेज बहाव और मलबे के कारण ट्रेक मार्ग पर स्थित एक प्रमुख पैदल पुल बह जाने से रांसी, गौंडार और मदमहेश्वर के बीच संपर्क बाधित होने की स्थिति बनाई गई। इस दौरान लगभग 300 से 500 ट्रेकर्स, तीर्थयात्री एवं स्थानीय लोगों के फंसने का परिदृश्य तैयार किया गया। खराब मौसम और भूस्खलन के बीच राहत दलों ने सुरक्षित निकासी का अभ्यास किया।
कुंड क्षेत्र में मंदाकिनी एवं मध्यमहेश्वर गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि और राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर भारी भूस्खलन की स्थिति का अभ्यास किया गया। इसके तहत मार्ग अवरुद्ध होने से लगभग 5,000 से 7,000 तीर्थयात्री, पर्यटक एवं स्थानीय निवासियों के फंसने की स्थिति बनाई गई। प्रशासन ने यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा आवश्यक आपूर्ति बनाए रखने के उपायों का अभ्यास किया।
छेनागाड़ क्षेत्र में बादल फटने की काल्पनिक घटना के तहत अचानक आई बाढ़ और मलबा प्रवाह का दृश्य तैयार किया गया। इसमें आवासीय भवनों, गौशालाओं और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचने तथा लोगों के लापता और घायल होने की सूचना पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चलाया।
वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगल चट्टी, भीमबली और लिनचोली के बीच भूस्खलन और रॉक फॉल की स्थिति बनाई गई। मार्ग बाधित होने से 3,000 से 5,000 तीर्थयात्रियों के फंसने का परिदृश्य तैयार किया गया। राहत दलों ने घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, चिकित्सा सहायता देने तथा संचार व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया।
नरकोटा में सड़क कटाव और रॉक फॉल की स्थिति के तहत राजमार्ग क्षतिग्रस्त होने तथा वाहनों के फंसने का अभ्यास किया गया। इस दौरान लगभग 3,000 से 4,000 यात्रियों के प्रभावित होने का परिदृश्य बनाया गया। पुलिस, यातायात पुलिस, एनएचएआई और अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से वैकल्पिक होल्डिंग एरिया बनाकर यातायात प्रबंधन और राहत व्यवस्था का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल के दौरान एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, जिला प्रशासन एवं स्थानीय स्वयंसेवकों के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी समन्वय और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को मजबूत करना रहा।
मॉक ड्रिल के दौरान जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि सभी विभागों एवं एजेंसियों ने निर्धारित रिस्पॉन्स टाइम के भीतर अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि आपदा जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और संसाधनों का सही उपयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
जिलाधिकारी ने सभी टीमों की सराहना करते हुए कहा कि मॉक ड्रिल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी विलंब के संचालित किए जा सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नियमित अभ्यास आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूत तथा प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

1 of 17
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.

16.

17.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.