posted on : अप्रैल 4, 2022 8:58 अपराह्न
कोटद्वार । सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने अभी तक उनके एरियर का भुगतान नहीं होने पर रोष व्यक्त किया है।यहां आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि उनको सेवानिवृत्त हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन उनके एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। जिस कारण उनको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के बाद संगठन ने स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी को ज्ञापन सौंपा। जिस पर विधायक ने कर्मचारियों की मांग के संबंध में शासन-प्रशासन से पत्राचार करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष गणेशी नेगी, मंत्री राजेंद्र सिंह रावत, डबल सिंह, गुणानंद शर्मा, भोपाल सिंह, मुन्नी गुसाईं, कांती जोशी, विजया सजवाण, सुमित्रा राणा, गोदांबरी नैनवाल, शशि भट्ट और कमला धूलिया आदि थे।




