गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्रायोगिक कार्यशाला प्रारंभ

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 16, 2025 1:33 पूर्वाह्न

ऋषिकेश : उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के तत्वावधान में पंडित ललित मोहन शर्मा श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में विज्ञान प्रायोगिक कार्यशाला प्रारंभ हुई। मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा पद्धति में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान व वनस्पति विज्ञान जैसे विषयों की गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के लिए विशिष्ट प्रयोगशाला परामर्श सत्रों का आयोजन किया जाता है ताकि शिक्षार्थियों का न केवल सैद्धांतिक ज्ञान वर्धन हो अपितु वह प्रयोगशाला में सैद्धांतिक ज्ञान का समुचित परीक्षण भी कर सकें। इन उद्देश्यों की पूर्ति हेतु इन दिनों उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के साथ मिलकर ऐसे परामर्श सत्रों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सैद्धांतिक परामर्श सत्रों के साथ-साथ प्रयोगात्मक एवं क्षेत्रीय अध्ययन परामर्श सत्र भी शामिल है।

इस विज्ञान कार्यशाला के समन्वयक प्रो. जीके ढींगरा ने बताया कि ने बताया कि इस कार्यशाला में स्नातक व स्नातकोत्तर के शिक्षार्थियों हेतु परामर्श सत्रों का आयोजन दिनांक 15 दिसम्बर से आरम्भ हो गया है और यह दिनांक 29 दिसम्बर तक चलेंगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान विज्ञान संकायाध्यक्ष व रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एस.पी सती ने कहा कि विज्ञान छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रयोगात्मक ज्ञान का होना भी आवश्यक है। जंतु विज्ञान के प्रायोगिक समन्वयक प्रो. सुरमान आर्य ने सभी छात्रों को प्रयोगात्मक की महत्त्व को बताया व अनुशासन से कार्य करने की अपील की।

भौतिक विज्ञान के समन्वयक प्रो. वी पी बहुगुणा ने सभी प्रतिभागियों के स्वागत किया व कहा कि विगत कई वर्षों से यहाँ पर कार्यशाला का आयोजन सफलता हुई है। वनस्पति विज्ञान के समन्वयक डॉ एस के कुड़ियाल ने प्रतिभागियों छात्राओं को पाठ्यक्रम संबंधित व्यवहारिक ज्ञान दिया। रसायन विज्ञान से कार्यशाला समन्वयक प्रो. नीता जोशी ने प्रतिभागियों को सात दिवसीय कार्यशाला में होने वाले क्रियाकलापों को छात्रों को अवगत कराया। इस मौके पर डॉ एस के नौटियाल व डॉ, आर के जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । इस मौके पर डॉ सीमा, डॉ बिंदु, डॉ सफिया हसन व उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षार्थी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान, धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एसएमआई आई बैंक में 41वें नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन, नेत्रदान से रोशन होगी जिंदगी, नेत्रदाताओं के परिवारों को मिला सम्मान
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने जारी की 10 पीसीएस समेत 67 पदों के लिये विज्ञप्ति
  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; एक्सपायरी डेट के 150 किलो रसगुल्ले मिले, मौके पर कराए नष्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.