रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

व्यय पर्यवेक्षक राजेश कोठारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिला मुख्यालय पर स्थापित इंटीग्रेटिड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 26, 2024 4:37 अपराह्न
उत्तरकाशी : लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक राजेश कोठारी ने जिले का भ्रमण कर चुनाव व्यय पर निगरानी रखने के किये गए प्रबंधों तथा चुनाव से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यय प्रेक्षक ने जिला मुख्यालय पर स्थापित इंटीग्रेटिड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों से चुनाव व्यय पर निगरानी रखने हेतु निरंतर सतर्क और सक्रिय रहकर कार्य करने का आग्रह किया ।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की मौजूदगी में व्यय पर्यवेक्षक राजेश कोठारी ने  इंटीग्रेटिड कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर एफएसटी एसएसटी, सी विजिल, वेबकास्टिंग, एमसीसी, एमसीएमसी  सहित चुनाव प्रबंधन व निगरानी को लेकर की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मौके पर निगरानी तंत्र एवं सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद पाई गईं। तत्पश्चात व्यय पर्यवेक्षक राजेश कोठारी ने अधिकारियों से निर्वाचन एवं व्यय निगरानी को लेकर किये गए प्रबंधों पर चर्चा करते हुए कहा कि निगरानी दस्तों के द्वारा की गई कार्रवाई में गैर कानूनी तरीके से व्यय एवं कैश प्राप्त होने पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करना पहला दायित्व है। आयोग द्वारा चुनाव लड़ने वाले  प्रत्येक प्रत्याशी के लिए चुनाव व्यय की अधिकतम सीमा 95 लाख निर्धारित की गईं है। जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।  चुनाव प्रचार  की गतिविधियों पर  निगरानी टीमों द्वारा पैनी नजर रखी जाए और जो चुनावी व्यय रजिस्टर में दर्ज ना किया गया हों उसे सम्बन्धित प्रत्याशी व पार्टी के संज्ञान में लेते हुए व्यय रजिस्टर में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।  चुनाव प्रचार की रैली, सभाओं व जुलूसों आदि सभी गतिविधियों की  नियमित रूप से रिकार्डिंग कर इसकी फुटेज सुरक्षित रखें।
उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चुनावी कार्यालय का  रिकॉर्ड रखने के साथ ही उनमें काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी, चाय पानी, नाश्ता भोजन आदि में किया जान वाला खर्चा निर्वाचन व्यय में जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव व्यय के लिए दस हजार रुपए से अधिक का लेन-देंन सिर्फ चैक के माध्यम से ही किया जायेगा।  उन्होंने यह भी निर्देश दिए की चुनाव प्रचार के दौरान वोटर्स को प्रलोभन, गिफ्ट एवं कैश आदि का वितरण पर पाबंदी का सख्ती से अनुपालन कराने के साथ ही ऐसे हर मामले का डॉक्यूमेंट तैयार कर इस सम्बंध में आगणित व्यय प्रत्याशी के खर्चे में जोड़ा जाय।
इन मौके पर जिलाधिकारी एवं जिलानिर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में चुनावी व्यय पर निगरानी रखने सहित विभिन्न चुनावी व्यवस्थाओं को लेकर ब्रीफ करते हुए बताया कि चुनाव के दौरान अवैध रूप से नकदी, उपहार की वस्तुएं, अवैध नशीले पदार्थ व अन्य प्रकार की अवैध व संदेहास्पद सामग्री पर निगरानी रखने के लिए जिले में 20 एसएसटी चैकपोस्ट स्थापित की गई है।  जिले के भीतर 18 उड़नदस्ते भी निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं और विभिन्न प्रकार की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 06 वीडियो सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं। चिन्यालीसौड़ एअरपोर्ट पर भी एक निगरानी दस्ता तैनात किया गया है।  इन सर्विलांस टीमों की कार्रवाईयों व मूवमेंट पर जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत नियंत्रण कक्ष से भी निरंतर नजर रखी जा रही है। इस दौरान अपर जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारीएवं मुख्य विकास अधिकारी जयकिशन, उप जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बास, पुलिस अधीक्षक अपर्ण यदुवंशी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.