posted on : जुलाई 22, 2022 4:40 अपराह्न
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। अपर कालाबड़ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि उनका राष्ट्रपति चुना जाना देश के संविधान की महत्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिए को दर्शाता है। वक्ताओं ने आशा व्यक्त कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति देश और जनहित में निर्णय लेंगी। बैठक में जीके बड़थ्वाल, बलवान सिंह, सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती और उमेद सिंह बिष्ट सहित परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे।


