रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए करना होगा सभी को मिलकर कार्य – मोहन भागवत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2021 2:37 अपराह्न
  • व्यक्ति निर्माण का कार्य गायत्री परिवार व संघ का अभिनव प्रयोग – मोहन भागवत
  • युग निर्माण का कार्य दैवीय योजना – डॉ पण्ड्या
  • शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के लोगो का हुआ विमोचन

हरिद्वार : अपने हरिद्वार प्रवास के अंतिम दिन सरसंघचालक डॉ. मोहनराव मधुकरराव भागवत देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज पहुंचे। विवि पहुँचने पर सरसंघचालक का प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने मंगल तिलक एवं उपवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। यहाँ डॉ. मोहन भागवत ने प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की सुख, समृद्धि की प्रार्थना की।

शांतिकुंज स्वर्ण जयंती व्याख्यानमाला के प्रथम मौके पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरसंघचालक डॉ मोहनराव मधुकरराव भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं गायत्री परिवार के व्यक्ति निर्माण का अभिनव कार्य कर रहा है। दोनों ही संस्थान राष्ट्र के नवनिर्माण में समर्थ व्यक्तित्व समर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल अपना भौतिक सुख ही सब कुछ नहीं है। सर्वे भवन्तु सुखिनः के भाव से किये जाने वाला कार्य से आत्म की संतुष्टि मिलती है, जो सबका लक्ष्य होना चाहिए। सरसंघचालक ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि युग निर्माण दैवीय योजना है। इस योजना में सभी आयु वर्ग के लोग अपनी क्षमता सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन की बेला है। अनुभवी, संकल्पवान युवा राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी शक्ति लगायें, तो सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इन दिनों गायत्री परिवार द्वारा विश्व भर में चलाये जा रहे गायत्री महापुरश्चरण जप एवं गायत्री मंत्र लेखन अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने युग निर्माण योजना व्याख्यान माला की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। समापन से पूर्व कुलपति श्री शरद पारधी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं मंचासीन अतिथियों ने शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष का लोगो, संस्कृति संचार के नवीन संस्करण का विमोचन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम कोविड-19 की रोकथाम हेतु प्रशासन द्वारा निर्धारित अनुशासनों का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ देसंविवि के कुलगीत से हुआ। पश्चात शांतिकुंज के युगगायकों द्वारा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत संगीत प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर कई विश्वविद्यालयों कुलपति एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शांतिकुंज एवं देसंविवि के अनेक वरिष्ठ परिजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.