मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भूकंप इंजीनियरिंग पर संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम भूकंप के खतरों के बारे में ज्ञान का प्रसार और जागरूकता फैलाने में करते हैं मदद – मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु

भूकंप इंजीनियरिंग पर 17वीं संगोष्ठी आईआईटी रुड़की में आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 15, 2022 11:12 पूर्वाह्न
रुड़की : भूकंप इंजीनियरिंग पर संगोष्ठी एक चतुर्वर्षिक कार्यक्रम है जो देश में भूकंप इंजीनियरिंग के ज्ञान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य के साथ इंजीनियरों, भूवैज्ञानिकों, भूकंपविदों और वैज्ञानिकों को एक साथ लाने के लिए 1959 से आयोजित किया जाता रहा है । भूकंप इंजीनियरिंग पर संगोष्ठी का 17वां संस्करण (17 एसईई) इस वर्ष 14-17 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह मैक ऑडिटोरियम आईआईटी रुड़की में आयोजित किया गया। सम्मेलन हमारे देश में भूकंप इंजीनियरिंग की वर्तमान स्थिति की समझ को बढ़ाने का प्रयास करता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू प्रतिष्ठित रहे।
इस अवसर पर बोलते हुए, उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने कहा, “भूकंप इंजीनियरिंग पर संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम भूकंप के खतरों के बारे में ज्ञान का प्रसार और जागरूकता फैलाने में मदद करते हैं, और अर्थक्वेक रेसिलिएंस, इमारतों और व्यवसायों की सुरक्षा, और संबंधित उपलब्धियों और चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डालते हैं। मैं इस आयोजन के लिए आईआईटी रुड़की को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि संस्थान इस महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी और जागरूकता फैलाने की दिशा में काम करना जारी रखेगा”।
भूकंप विभाग के प्रमुख और कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर पंकज अग्रवाल ने कहा, “भूकंप इंजीनियरिंग पर संगोष्ठी देश में भूकंप इंजीनियरिंग अनुसंधान को विकसित करने की दिशा में भविष्य के प्रयासों को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पहले आयोजित संगोष्ठियों ने शहरी और ग्रामीण आवासों में भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन सुविधाओं के विकास और समावेश, आईएस कोड के विकास और संशोधन और आपदा शमन योजना के विकाशन में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। मुझे विश्वास है कि संगोष्ठी इंजीनियरिंग अनुसंधान का मार्गदर्शन और आकार देना जारी रखेगी और ऐसे समाधान विकसित करने में सहायता करेगी जो जीवन और संपत्ति को सुरक्षित और संरक्षित करने में मदद करें।“
इस अवसर पर आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के के पंत ने कहा, “भूकंप प्राकृतिक आपदाएं हैं जो कमजोर इमारतों, लोगों और अर्थव्यवस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। हालांकि, उन्नत अनुसंधान और समाधानों की मदद से भूकंप के हानिकारक प्रभाव को काफी कम किया जा सकता है। भूकंप के प्रभाव को कम करने के लिए समाधान खोजने के लिए बहु-विषयक अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। भूकंप इंजीनियरिंग पर संगोष्ठी जैसे कार्यक्रम दिखाते हैं कि कैसे बेहतर शोध और बेहतर समाधान समुदायों और व्यापार को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। मैं इस आयोजन के लिए भूकंप इंजीनियरिंग विभाग को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि इस तरह के आयोजनों से भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बारे में हमारी समझ में वृद्धि होगी”।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.