गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ज्योतिर्मठ आपदा के तीन साल बाद भी समाधान नहीं, मूल निवासियों ने 13-सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2026 8:19 पूर्वाह्न
ज्योतिर्मठ । ज्योतिर्मठ भू-धंसाव आपदा (जनवरी 2023) के तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद प्रभावित परिवारों की समस्याओं का ठोस समाधान न होने पर स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को ‘मूल निवासी स्वाभिमान संगठन, ज्योतिर्मठ’ के बैनर तले आपदा प्रभावितों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी चमोली को एक 13-सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी तर्कपूर्ण मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो नगरवासी उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।

अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल के नेतृत्व में दर्जनों मूल निवासी तहसील पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर मुखर हुए। ज्ञापन में प्रमुखता से उठाया गया है कि आपदा प्रभावितों को पूर्व में हुई प्रशासनिक वार्ताओं के आधार पर ₹40 लाख प्रति नाली की दर से सुरक्षित भूमि का मुआवजा दिया जाए। साथ ही, जिन निवासियों के भवन पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भूमि आवंटित की जाए और नए निर्माण के लिए मानकों के तहत तत्काल अनुमति प्रदान की जाए।

ट्रीटमेंट से पहले सीवरेज-ड्रेनेज पर जोर

संगठन ने वैज्ञानिक सर्वेक्षणों का हवाला देते हुए कहा कि जोशीमठ आपदा का मुख्य कारण सीवरेज और ड्रेनेज प्रणाली की विफलता थी। अतः किसी भी ट्रीटमेंट कार्य से पहले पूरे नगर में सुव्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम का कार्य शुरू किया जाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, असुरक्षित होम-स्टे को व्यावसायिक के बजाय आवासीय श्रेणी में रखकर मुआवजा देने, रोप-वे का संचालन पुनः शुरू करने और धौलीगंगा तट पर विष्णुप्रयाग से ऐरा पुल तक रिवर फ्रंट परियोजना के निर्माण की मांग भी प्रमुखता से रखी गई है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के अध्यक्ष भुवन चंद्र उनियाल, सभासद प्रवेश डिमरी, सभासद सुनील पंवार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, समीर डिमरी ,प्रकाश नेगी, अनिल नंबुद्री, जयप्रकाश भट्ट, , महावीर बिष्ट और रविंद्र शाह सहित कई पदाधिकारी एवं आपदा प्रभावित मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.