गुरूवार, मई 15, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में उत्सव की तरह मनाया गया पर्यावरण दिवस, दुर्लभ भोजपत्र के पौधे लगाने के लिए चलाया विशेष अभियान

शेयर करें !
posted on : जून 5, 2024 5:36 अपराह्न

चमोली : विश्व पर्यावरण दिवस पर चमोली जिले में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग के तत्वाधान में और विकासखंड जोशीमठ के सहयोग से देश के प्रथम गांव माणा में दुर्लभ हिमालयी भोजपत्र के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।

भोजपत्र के वृक्ष को जितना पवित्र माना जाता है। उतना ही चमत्कारी औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है।  इसकी छाल से कई प्राचीन ग्रंथो की रचना की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 अक्टूबर 2022 को माणा गांव में आयोजित सरस मेले के दौरान स्थानीय महिलाओं ने भोजपत्र पर तैयार एक अनूठी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट की थी। प्रधानमंत्री ने भोजपत्र पर बनाए जा रहे स्मृति चिन्हों और कलाकृतियों का खासतौर पर जिक्र करते हुए इसे अभिनव पहल बताते हुए सराहना की और महिलाओं की आजीविका सर्वधन के लिए इस काम को आगे बढ़ाने की बात कही। जिला प्रशासन द्वारा जोशीमठ ब्लाक में एनआरएलएम समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर भोजपत्र पर बद्रीश आरती, श्लोक, भोजपत्र की माला, राखी और कई तरह के स्मृति चिन्ह एवं लिखित सौवेनिर तैयार कराए जा रहे है। इससे महिला समूहों को आर्थिक लाभ मिलने लगा है। जिला प्रशासन द्वारा भोजपत्र के संरक्षण और संवर्धन के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भोजपत्र की नर्सरी तैयार करते हुए इसका पौधा रोपण किया जा रहा है। ताकि महिला समूहों को भोजपत्र की छाल मिलती रहे और यह भोजपत्र उनकी आजीविका का साधन बना रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज बद्रीनाथ धाम एवं माणा गांव के आसपास भोजपत्र, देवदार, कैल, खुमानी के 400 से भी अधिक पौधे लगाए गए।

उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि इकोसिस्टम को संरक्षित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हर व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी ने कहा कि भोजपत्र का बडा ही पौराणिक एवं धार्मिक महत्व है। भोजपत्र के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए नर्सरी तैयार की गई और विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दुर्लभ भोजपत्र के पौधे लगाए जा रहे है।

पौधारोपण अभियान में उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे, उप वन संरक्षक वीवी मर्तोलिया, खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी, आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी एवं जवान, माणा ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, पेड वाले गुरुजी धन सिंह घरिया, युवक एवं महिला मंगल दल, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल थे।

वही दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग चमोली की ओर से बिरही में पर्यावरण जागरूकता शिविर और वृहद स्तर पर पौधारोपण किया गया। जिला स्वास्थ्य सूचना प्रबंधक उदय सिंह रावत ने स्वस्थ्य जीवन में पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कागा के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा, तारादत्त थपलियाल, वैशाख सिंह रावत, शिक्षिका आशा देवी, बिरही गंगा संकुल संघ एवं स्वायत्त सहकारिता, स्थानीय लोग तथा वन विभाग के कार्मिक मौजूद थे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/04/VIDEO-03-Years.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी अध्यक्ष ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
  • रुद्रनाथ की यात्रा को अनिवार्य रुप से करना होगा पंजीकरण
  • डीएम ने की बीएसएनएल की सेवा विस्तार कार्यों की समीक्षा
  • बिखरे परिवारों की उम्मीद बन रही महिला काउंसलिंग सेल
  • बीआर गवई बने देश के 52वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
  • पीएम आवास सर्वे से छूटे माइग्रेटेड गांवों को सर्वे में शामिल करने की मांग
  • Uttarakhand : सावधान! ऑनलाइन शॉपिंग पर आंख बंद कर ना करें भरोसा, BIS की छापेमारी में बड़ा खुलासा
  • नाव चलाने वाले की बेटी अस्मिता ने रचा इतिहास, CBSE 10वीं में टॉप थ्री में स्थान, यूट्यूब से की पढाई
  • देहरादून में सीएम के नेतृत्व में आयोजित हुए तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा
  • होटल- ढाबों में शराब परोसने वालों पर पुलिस हुई सख्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.