मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में ब्लॉक स्तर पर खुलेंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल, 2000 शिक्षकों की होगी भर्ती

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2025 12:43 पूर्वाह्न

देहरादून :  उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या को देखते हुए शिक्षा विभाग अब बड़े बदलाव की ओर कदम बढ़ा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को ऐलान किया कि प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल शुरू किए जाएंगे। डॉ. रावत एससीईआरटी परिसर में आवासीय भवन और निदेशालय गेट के शिलान्यास समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूलों में सुविधाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।

अभिभावकों की राय से लिया गया फैसला

शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकारी स्कूलों में छात्रों की घटती संख्या को लेकर उन्होंने विभाग से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में सामने आया कि कई अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ें, जबकि कुछ ने प्रत्येक विषय के शिक्षक उपलब्ध न होने की समस्या बताई। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि हर ब्लॉक में कुछ चुने हुए स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित किया जाएगा।

486 लाख के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने 486 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इसमें एससीईआरटी परिसर में आवासीय भवन और निदेशालय का नया गेट भी शामिल है।

शिक्षकों की भर्ती और उपस्थिति पर फोकस

शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि जल्द ही प्रदेश में दो हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, अब अधिकारियों की उपस्थिति भी शिक्षकों की तरह ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और कार्य संस्कृति में सुधार हो।

नवाचार से सरकारी स्कूल होंगे आकर्षक

डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों को निजी विद्यालयों के समकक्ष बनाना है, ताकि गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा अपने ही गांव-क्षेत्र में मिल सके। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में सरकारी स्कूलों की साख और भरोसा फिर से स्थापित किया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.