बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर रहेगा जोर – एसपी सुरजीत सिंह पंवार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 6, 2025 11:58 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने भराडीसैण तथा गैरसैण का दौरा कर पुलिस विभाग के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। एसपी पंवार ने भराडीसैण तथा गैरसैण में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पुलिस लाइन भराड़ीसैंण, गैरसैण थाना भवन, फायर यूनिट भवन निर्माण का जायजा लिया। कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को उन्होंने निर्माण कार्यो में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने गैरसैण थाने और अभिसूचना कार्यालय का भी निरीक्षण किया। प्रशासनिक दक्षता का आंकलन करते हुए उन्होंने थाने के मुख्य कार्यालय, मालखाना, बैरक, भोजनालय, सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, महिला हेल्प डेस्क समेत थाना परिसर एवं आवासीय इलाके का भी जायजा लिया।

साफ-सफाई’ व्यवस्था को प्राथमिकता बताते हुए एसपी ने थाना परिसर और आवासीय क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान थाने में रखे गए सभी महत्वपूर्ण रजिस्टरों एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। अभिलेखीकरण को नियमों के अनुरूप व्यवस्थित और पूर्णतः अद्यतन बनाए रखने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा गया। माल मुकदमाती और लावारिस मालों की भौतिक स्थिति का परीक्षण करते हुए पंवार ने मालों के सुरक्षित रख-रखाव के साथ ही एमवी एक्ट एवं अन्य लावारिस मालों के शीघ्र एवं नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक पंवार ने महिला हेल्प डेस्क की पत्रावलियों की समीक्षा करते हुए महिलाओं से संबंधित शिकायतों में अत्यधिक संवेदनशीलता, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। सीसीटीएनएस एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलो की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर डेटा को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। अभिसूचना कार्यालय गैरसैंण में सूचना संकलन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, प्रभारी निरीक्षक कुलदीप रावत, यातायात उप निरीक्षक दिगम्बर उनियाल आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, 70 लाख के कर्ज से थे परेशान
  • उत्तराखंड : बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने में देरी पड़ेगी भारी, सरकार ला रही सख्त नियम
  • आईआईटी रुड़की ने विकसित की हरित रसायन की नई तकनीक, नवीकरणीय अल्कोहलों से तैयार होंगे उच्च-मूल्य रसायन
  • ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पायलट परियोजना तैयार करने को कहा
  • कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर दिया जोर
  • देहरादून में 11 अगस्त को रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार
  • कर्नाटक कांग्रेस में कैबिनेट विस्तार से पहले बगावत, मंत्री न बनने पर दो विधायकों का इस्तीफा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.