रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में यहां अस्पताल में घुसा हाथी, मची अफरा-तफरी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2025 2:57 अपराह्न

हरिद्वार : जंगली हाथियों के रिहायशी इलाकों में घुसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मंगलवार का है, जब एक जंगली हाथी जया मैक्सवेल अस्पताल में घुस आया। हाथी के प्रवेश से अस्पताल में भगदड़ मच गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कैसे घुसा हाथी अस्पताल में?

जानकारी के मुताबिक, जंगल से भटका हुआ एक जंगली हाथी अस्पताल की दीवार तोड़कर भीतर घुस आया। हाथी को देखकर वहां मौजूद डॉक्टर, मरीज और स्टाफ दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इलाके के लोग भी छतों पर चढ़कर तमाशा देखने लगे और इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ दिया। हरिद्वार के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था, जिस वजह से रिहायशी इलाके में घुस आया। उन्होंने कहा कि वन विभाग हाथी की मॉनिटरिंग कर रहा है और उसके झुंड को खोजने की कोशिश कर रहा है।

हरिद्वार में वन्यजीवों की बढ़ती दस्तक

हरिद्वार का अधिकतर क्षेत्र राजाजी नेशनल पार्क से सटा हुआ है, जिसकी वजह से यहां जंगली जानवरों की आवाजाही आम हो गई है। वन विभाग इस समस्या से निपटने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात कर रहा है, बांस की बाड़ और दीवारें बनाने की योजना पर काम कर रहा है।

8 महीने में 9 बार घुसे हाथी, किसान की मौत

पिछले 8 महीनों में 9 बार हाथियों को हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में देखा गया है। सितंबर 2024 में एक हाथी ने खेत की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर उसकी जान ले ली थी।

उत्तराखंड में बढ़ते वन्यजीव हमले

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी अस्पताल में वन्य जीव घुसा हो। पिछले साल, पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में एक गुलदार घुस आया था, जिससे हड़कंप मच गया था। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, वरना दिन के समय बड़ा हादसा हो सकता था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लायंस क्लब कोटद्वार डिग्निटी द्वारा आयोजित किया गया शिक्षक सम्मान समारोह
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.