शनिवार, मार्च 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भू-स्खलन से टीएचडीसी के आठ मजदूर घायल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 3, 2025 12:32 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के हेलंग में निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट पर पहाड़ी से भारी भू-स्खलन होने से साइड पर कार्यरत आठ मजदूर घायल हो गए है। घायलों में एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

शनिवार को टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डेम साइट हेलंग भू-स्खलन के चलते पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने लगा। इससे  परियोजना निर्माण कार्य कर रहे आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर तहसील प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू कर सभी घायलों को चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने बताया कि हेलंग में हुई घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना में आठ लोगों के घायल हुए हैं। चार लोगों का टीएचडीसी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को स्वामी विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में उपचार किया जा रहा है। पीपलकोटी में ही एक व्यक्ति का प्लास्टर करवाया जा रहा है। घायलों में एक गंभीर घायल को मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार भू-स्खलन में पहाड़ी से आए बोल्डरों की चपेट में 12 मजदूर घायल हुए है। इन घायल मजदूरों में उर्गम निवासी 34 वर्षीय प्रवीण प्रकाश पुत्र कमल लाल, सौरमठ टिहरी निवासी 33 वर्षीय पवन सिंह पुत्र सते सिंह, झारखंड के करिया निवासी 45 वर्षीय नत्थू राउत पुत्र हराधन राउत, लखीमपुर खीरी निवासी 20 वर्षीय आकाश पुत्र लल्लू राम शामिल है। इनका उपचार किया जा रहा है जबकि फर्स्ट ऐड देकर कैम्प भेजे गए मजदूरों में झारखंड के गिरिडीह निवासी 21 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र बबलू कुमार, उर्गम निवासी 41 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, छिनका निवासी 28 वर्षीय सूरज पुत्र रणजीत लाल, बिहार औरंगाबाद के 46 वर्षीय लखन पासवान पुत्र दयानी पासवान, पीपलकोटी निवासी 32 वर्षीय अनूप कुमार पुत्र संपत्ति लाल, पश्चिम बंगाल के पुरूलिया निवासी 36 वर्षीय सतीश मोदी पुत्र जन्मेजय मोदी व 40 वर्षीय धनंजय मोदी पुत्र पहाड़ी मोदी तथा झारखंड के सिंहभूमि के 34 वर्षीय लाल सरदार पुत्र विश्वेश्वर सरदार शामिल है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/WhatsApp-Video-2025-08-02-at-11.44.17-PM.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों को दी बधाई
  • रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 93.08 तक फिसला
  • धामी मंत्रिमंडल विस्तार : आज नवरात्र के दूसरे दिन नए मंत्रियों की शपथ
  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला : आज भी बारिश, तेज हवाएं और पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट
  • रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : धामी कैबिनेट का विस्तार, इन पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
  • उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार : धामी सरकार के नए सिपहसालार तैयार
  • APK स्कैम का बढ़ता खतरा : फोन की ये एक सेटिंग बचा सकती है आपका बैंक अकाउंट
  • चमोली में कुदरत का श्वेत प्रहार : बर्फ की आगोश में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब
  • उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत इन इलाकों में बर्फबारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.