रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यूएसडीएमए में शैडो कंट्रोल लगाने की कवायद शुरू

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2024 5:09 अपराह्न
बांध परियोजनाओं को लगाने हैं शैडो कंट्रोल
 
सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा की उपस्थिति में हुई टेस्टिंग
 
देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने शनिवार को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईटी पार्क स्थित नवीन भवन में स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ;कंट्रोल रूमद्ध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 
बता दें कि सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम में राज्य में स्थित सभी बांध परियोजनाओं के शैडो कंट्रोल स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। शनिवार को यूजेवीएनएल के डाकपत्थर बैराज के अधिशासी अभियंता राजकुमार के निर्देशन में एसईओसी में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा की उपस्थिति में शैडो कंट्रोल स्थापित करने की टेस्टिंग की गई। राजकुमार ने बताया कि टेस्टिंग सफल रही और यूएसडीएमए से कमांड मिलते ही डाकपत्थर बैराज के नियंत्रणाधीन सायरन बज उठा। उन्होंने बताया कि जल्द इसे कंट्रोल रूम में स्थापित कर दिया जाएगा। 
इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. सिन्हा ने सभी बांध परियोजनाओं को निर्देश दिए कि सभी तय समय के भीतर अपने-अपने शैडो कंट्रोल यूएसडीएमए के एसईओसी में स्थापित कर दें। बता दें कि यदि किन्हीं कारणों से बांध परियोजनाओं के नियंत्रणाधीन कंट्रोल रूम से खतरे का सायरन नहीं बजा तो उसे यूएसडीएमए के कंट्रोल रूम से बजाया जा सकेगा। वहीं इस दौरान डॉ. सिन्हा ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तावित यूएसडीएमए के नए भवन के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
इस दौरान अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.