बुधवार, अप्रैल 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : मार्च 7, 2025 11:28 अपराह्न
देहरादून : एससीइआरटी  उत्तराखंड के सभागार में राज्य परियोजना समग्र शिक्षा उत्तराखंड द्वारा राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता आयोजित की गई । कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा रखी गई।उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में 13 जनपदों के 26 – 26 प्रतिभागियों एवं प्रति जनपद 2 एस्कॉर्ट शिक्षक शिक्षिकाओं ने  प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्पेल जीनियस के अंतर्गत डिक्टेशन, फ़िल इन द ब्लैंक्स एवं रैपिड फायर राउंड आयोजित किए गए ।
स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में शिखर अवस्थी, राप्रावि डांडा लाखोंड देहरादून प्रथम, सागर कुमार राप्रावि खलियान रुद्रप्रयाग द्वितीय, नितिन कुमार पी एम श्री राआप्रावि कपकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में हर्षित राप्रावि सौला अल्मोड़ा प्रथम स्थान, उदित जोशी राप्रावि गुरना बिन पिथौरागढ़ द्वितीय स्थान तथा अंश सिंह रा प्रा वि तितराना टिहरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माननीय शिक्षा मंत्री जी द्वारा प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को टेबलेट, प्रमाण पत्र, रिश्ट वॉच, स्कूल बैग, ट्रैक सूट एवं स्टेशनरी वितरित किए गए। अन्य सभी प्रतिभागियों को स्कूल बैग, रिष्ट वाच, ट्रैक सूट, तथा स्टेशनरी वितरित की गई।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु दृढ़ संकल्पित है।विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं,तकनीकी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बाल वाटिका संचालित करने वाला प्रथम राज्य है, अपवंचित वर्ग के बच्चों के लिए नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। मैथ्स विजार्ड एवं स्पेल जीनियस जैसी प्रतियोगिताएं से विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा का वातावरण निर्माण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राओं में गणितीय दक्षता एवं वर्तनी कौशल विकसित होते हैं तथा छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होते हैं।उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को निरंतर आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
शिक्षा मंत्री द्वारा इस अवसर पर एस्कॉर्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया । उन्होंने सभी प्रतिभागियों के साथ साथ दूरस्थ विद्यालयों से आए हुए अभिभावकों, एस्कॉर्ट अध्यापकों  को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में उप राज्य परियोजना निदेशक अजीत भंडारी द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं एवं उनके एस्कॉर्ट शिक्षकों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।तथा कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग हेतु विद्या समीक्षा केंद्र के सभी समन्वयकों, एस सी ई आर टी के अपर निदेशक एवं प्रवक्ताओं तथा समग्र शिक्षा उत्तराखंड के समस्त कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। 
इस अवसर पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा कुलदीप गैरोला, उप राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अजीत भंडारी, उप राज्य परियोजना निदेशक प्रद्युम्न सिंह रावत, बीपी  मेंदोली, अखिलेश ध्यानी, भगत सिंह कंडवाल, संतोष पोखरियाल, सोनिका रमोला, भक्त दर्शन नेगी, मनोज थपलियाल, ऊषा नेगी, अरुण थपलियाल, देवराज सिंह राणा, कमाक्षा मिश्रा,  रुचिरा नेगी, अर्चना बिजलवान, कमला दानू,रेखा बहुगुणा, सहित आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन भगत सिंह कंडवाल एवं संतोष पोखरियाल द्वारा किया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.