गुरूवार, सितम्बर 18, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में पहली से पांचवी कक्षा तक की स्थानीय भाषा में होगी पढ़ाई – शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 1, 2021 11:31 अपराह्न

देहरादून : शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में पहली से पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई स्थानीय भाषा में होगी। उन्होंने अधिकारियों को सभी क्षेत्रीय भाषाओं में पाठ्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि जो भी हमारी स्थानीय भाषाएं हैं, उस क्षेत्र के बच्चे उन्हीं भाषाओं में पढ़ाई करेंगे। इससे एक बात तो साफ है कि जल्द ही अब गढ़वाली-कुमाऊंनी की तरह ही रवांल्टी और जौनसारी में भी बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर पाएंगे।

नई शिक्षा नीति में इसको लेकर साफ निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड सरकार पहले नई शिक्षा नीति को लागू कर चुकी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस बावत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में पहले से ही गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा की पढ़ाई करवाई भी जा रही है। जहां तक भाषाओं की बात है। राज्य में 13 भाषाएं बोली जाती हैं, जिन पर बाकायदा भारतीय भाषा संस्थान ने रिसर्च भी किया है। सभी 13 भाषओं का एक सामूहिक शब्दकोष भी तैयार किया जा चुका है। हालांकि, इनमें से कुछ भाषाओं पर अब भी बहुत काम करने की जरूरत है। इनको बोलने वाले लोगों की संख्या भी कम बची हुई है। लेकिन, सरकार के इस कदम से जरूर स्थानीय भाषओं को संजीवनी मिलेगी।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने ननूरखेड़ा स्थित वर्चुअल क्लास के केंद्रीय स्टूडियो के माध्यम से उत्तराखंड में शिक्षकों, अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। ‘हमारा प्रयास, हो शिक्षा का विकास’ संवाद कार्यक्रम के तहत उन्होंने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आज से शुरू हुए प्रवेश उत्सव का उद्घाटन किया। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए कहा कि, प्रदेश में पहली से पांचवी तक की पढ़ाई गढ़वाली-कुमांऊनी समेत स्थानीय भाषाओं में करवाने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इसके लिए संभावनाएं तलाश कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने संवाद में मौजूद विधायक, पंचायत प्रतिनिधि समेत अन्य जनप्रतिनिधियों से अटल उत्कृष्ट विद्यालय और अन्य राजकीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने की अपील की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के स्कूलों की समस्या भी बताई।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में भारी से अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट, जिले में 18 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस का आयोजन
  • आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम सविन बंसल, रेस्क्यू टीम ने 70 लोगों को सुरक्षित निकाला
  • उत्तराखंड की शिल्पी अरोड़ा ने रचा इतिहास, कृभको बोर्ड में निर्वाचित होने वाली बनीं पहली महिला निदेशक
  • ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
  • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘चलो जीते हैं’ देहरादून में विशेष पुनः-रिलीज़ के लिए तैयार, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘साइलेंट हीरोज़’ को मिलेगा सम्मान, फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग के बाद होगा आयोजन
  • सीबीसी नैनीताल ने की स्वच्छोत्सव 2025 की शुरुआत, सभी कार्मिकों ने हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के आसपास सफाई की गई
  • नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान : कुमाऊँ मंडल में बड़ी कार्रवाई, बनभूलपुरा हल्द्वानी में मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, तीन मेडिकल स्टोरों को नोटिस जारी, एक मेडिकल स्टोर किया गया सील
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का किया निरीक्षण, दो दिन में बेली ब्रिज तैयार करने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों को दी शाबाशी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.