रविवार, मार्च 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का किया वर्चुअल शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : जुलाई 9, 2021 5:22 अपराह्न
चमोली : प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था का उच्च आयाम स्थापित करने तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में पढाई का अवसर प्रदान करने के उदेश्य से प्रदेश सरकार की पहल पर शिक्षा मंत्री अरविंद पाण्डेय ने नैनीताल जिले के राजकीय इंटर काॅलेज कालाढूंगी से शुक्रवार को प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का वर्चुअल शुभारंभ किया। जिसमें चमोली जिले के 18 में से 15 विद्यालय शामिल है।
इस अवसर पर पोखरी ब्लाक के राइका रडुंवा चांदनी खाल में बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के शैक्षणिक कार्यो में उत्कृष्टता लाने व शैक्षिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी व हिन्दी दोनों माध्यम से अटल उत्कृष्ट विद्यालयो को संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान राइका सिमली में मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कर्णप्रयाग कैना चैहान ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चमोली जिले के 18 विद्यालय इसके लिए चयनित हुए है जिनमे से 15 विद्यालयों का आज शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा शुभारम्भ किया गया है। शेष तीन विद्यालयों की मान्यता मिलने के बाद इन्हें भी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल कर दिया जाएगा। इन सभी 15 विद्यालयों में इसी सत्र से प्रवेश भी शुरू कर दिया गया है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी कैना चैहान ने बताया कि हरेला पखवाड़े के तहत विद्यायल में आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के नाम से वृक्षारोपण किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण को साफ व प्रकृति को सुन्दर बनाना है।
राइका सिमली के प्रधानाचार्य जीएस पंवार ने खुशी जताते हुए कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए राइका सिमली का चयन होना गौरव की बात है। इससे बच्चो को 6 से 12 तक अंग्रेजी व हिंदी दोनों माध्यम से पढने का सुनहरा अवसर मिलेगा। पहाड़ो से शिक्षा के नाम से हो रहे पलायन को रोकने में उत्तराखंड सरकार की यह पहल संजीवनी साबित होगी। साथ ही सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चो को भी अन्य बच्चो की तरह अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, खंड शिक्षा अधिकारी कैना चैहान, प्रधानाचार्य जी0 एस0 पंवार, विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र नेगी, वरिष्ठ प्रवक्ता बी0 एन0 डिमरी, अभिवाहक संघ के अध्यक्ष सतेंद्र चैहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सन्दीप डिमरी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणोत्तर कार्मिक मौजूद थे।
विदित हो कि चमोली जनपद के गैरसैंण ब्लाक में राइका रोहिडा व नंदासैंण, पोखरी ब्लाक में राइका रडुवा व नागनाथ, जोशीमठ ब्लाक में राइका उर्गम व तपोवन, घाट ब्लाक में राइका सितेल व घाट, नारायणबगड ब्लाक में राइका कोठली व गडकोट, थराली ब्लाक में राइका डुंग्री व तलवाडी, देवाल ब्लाक में राइका मुन्दोली व देवाल तथा कर्णप्रयाग ब्लाक में राइका सिमली को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में शुभारंभ किया जा चुका है। जबकि कर्णप्रयाग ब्लाक में राइका नैनीसैंण तथा दशोली ब्लाक के राइका गडोरा व गोपेश्वर में सीबीएसई की मान्यता मिलनी बाकी है।  
 



Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान को मिली रफ्तार, प्रभावित व्यापारियों के लिए बनेंगी 16 नई आधुनिक दुकानें
  • देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल लागू, 34 उड़ानों को मंजूरी, नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए सीधी उड़ानें शुरू
  • देहरादून के सरस्वती विद्या मंदिर में 19.85 लाख से बने ‘केशव सभागार’ का लोकार्पण, सांसद डॉ. नरेश बंसल की सांसद निधि से बना नया शिक्षण कक्ष
  • हर एक के लिए एक : देहरादून में “वन फॉर वन” ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई खुशियां
  • राज्यपाल ने पौड़ी में जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, आधुनिक जिला पुस्तकालय का किया लोकार्पण
  • राज्यपाल को पौड़ी पुलिस की शानदार सलामी, गार्द के अनुशासन और टर्नआउट की सराहना
  • उत्तराखंड में शिक्षकों के वार्षिक ट्रांसफर और प्रमोशन पर सरकार सख्त, प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
  • पुरानी जेल परिसर बनेगा हेरिटेज संग्रहालय, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • नंदानगर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी दबोचा
  • बैंक ने निकाली नई भर्ती, भरी जा रही हेड, डिप्टी मैनेजर की वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.