गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

 हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया शिक्षा दान कार्यक्रम, 08 छात्र- छात्राओं को प्रदान की गई प्रोफेसर कमलकांत बुधकर स्मृति स्कॉलरशिप

शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 3, 2022 6:26 अपराह्न
 
धनौरी । हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में शिक्षा दान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आठ छात्र- छात्राओं को प्रोफेसर कमलकांत बुधकर स्मृति स्कॉलरशिप प्रदान की गई। ये स्कॉलरशिप प्रोफेसर कमलकांत बुधकर की धर्मपत्नी संगीता बुधकर की ओर से प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि शिक्षा दान से बड़ा कोई दान नहीं है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में प्रोफेसर रहे डॉ. कमलकांत बुधकर ने जीवन भर छात्र-छात्राओं के जीवन में शिक्षा का उजाला किया। उनकी मृत्यु के बाद उनकी धर्मपत्नी संगीता बुधकर उनके नाम से स्कॉलरशिप प्रदान कर छात्र-छात्राओं को शिक्षा की राह दिखा रही हैं। प्राचार्य डॉ आदित्य गौतम ने कहा कि कमलकांत बुधकर का पूरा जीवन शिक्षा को समर्पित रहा। उनके व्यक्तित्व से कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता था। छात्र-छात्राएं उनकी राह पर चलकर आदर्श जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. योगेश कुमार और डॉ अंजू शर्मा ने  कमलकांत बुधकर से जुड़े संस्मरण साझा किए। छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान करते हुए डॉ संगीता बुधकर ने कहा कि उनके  उनके पति डॉ कमलकांत बुधकर का सपना था कि हर कोई उच्च शिक्षा प्राप्त करे। धन की कमी के चलते कोई भी शिक्षा से वंचित नहीं रहे। पति के सपने को पूर्ण करने के लिए वह निर्धन छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने में मदद कर रही हैं। कार्यक्रम को बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा शालू और सलोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ दीपमाला कौशिक, डॉ प्रदीप कुमार,डॉ रविंद्र सैनी, आयुषी पंवार, डॉ स्वाति, जयदेव कुमार, दीपक कुमार,तुषार बाजपेई,मीना नेगी,ऐश्वर्या सिंह, मोनिका चौधरी, संदीप सिरोही, सरिता चंद्रा, सुरभि सागर, संजय कुमार, मोहित शर्मा आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.