शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा विभाग ने बीआरपी-सीआरपी नियुक्ति को चुनाव आयोग से मांगी अनुमति

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 24, 2024 10:51 अपराह्न

देहरादून : प्रदेश में समग्र शिक्षा परियोजना के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) व संकुल रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया जारी रखने के लिये विद्यालयी शिक्षा विभाग ने भारत निर्वाचन आयोग से आचार संहिता में छूट देने की अनुमति मांगी है। राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की ओर से प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को जारी पत्र में उक्त पदों पर तैनाती प्रक्रिया जारी रखने की मांगी की गई है। इससे पहले प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को विभागान्तर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को जारी रखने के लिये निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगने के निर्देश दिये गये।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य में शैक्षिक गतिविधियों में सुधार लाने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिसके क्रम में सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत विगत कई वर्षों से रिक्त चल रहे बीआरपी-सीआरपी के पदों को भरने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत देशभर में लागू आदर्श आचार संहिता के चलते उक्त पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया बाधित हो गई थी। राज्य में लोकसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब उक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिये विभागीय उच्चाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग से आचार संहिता में छूट लेने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर से निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता में छूट की अनुमति मिलते ही ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) के कुल 285 पदों तथा संकुल स्तर पर संकुल रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के 670 रिक्त पदों पर कार्मिकों को आउटसोर्स के माध्यम से तैनात किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेशभर के माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पदों को भी आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि विभागीय स्तर पर उक्त पदों को भरने की सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी है। आचार संहिता में ढील मिलते ही चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। डा. रावत ने बताया कि उक्त रिक्त पदों पर कार्मिकों की तैनाती होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी, जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर, धामी के सुशासन मॉडल को देखने हरिद्वार आ रहे अमित शाह, धर्मनगरी में दिखेगा आस्था, विकास और राजनीति का संगम
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति
  • प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गहरा दुःख व्यक्त
  • “महिला आयोग आपके द्वार” के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा समस्त जनपदों में शुरू होगा ‘महिला जनसुनवाई’ अभियान
  • प्रदेश में खुलेंगे 03 नए जिला सहकारी बैंक व 55 नई शाखाएं – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
  • 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभ – डाॅ. धन सिंह रावत
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया पौधरोपण
  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक विश्राम गृहों के उच्चीकरण और शहीद द्वार निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.