रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारी, नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्रों दी प्रथम तैनाती

शेयर करें !
posted on : मार्च 30, 2025 1:31 अपराह्न

 

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग को 25 नये उप शिक्षा अधिकारी मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन उप शिक्षा अधिकारियों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विकासखण्डों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। इनकी नियुक्ति से विभागीय के कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में जुटी है, इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भी लगातार सुधार किये जा रहे हैं। जिसके तहत विभाग में शैक्षणिक, प्रशासनिक व शिक्षणेत्तर संवर्गों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। जिसके क्रम में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 25 उप शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विभिन्न विकासखण्डों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में सुश्री दीक्षा बेलवाल को धौलादेवी, प्रशांत कुमार को भैसियाछाना, प्रज्ञानंद पलिहा को स्याल्दे, राजा रजनीश कर्ण को ताकुला, सुश्री अंजली चंद को लमगड़ा विकासखण्ड में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार रूद्रप्रयाग जनपद में सुश्री तनुजा देवराड़ी को जखोली, अजीत सिंह कर्णवाल को ऊखीमठ, नैनीताल जनपद के तहत शुभम वर्मा को धारी, राशि बुधलाकोटी को बेतालघाट, चमोली जिले में भूपेन्द्र ढ़ौंडियाल को थराली, नेहा को पोखरी, योगेन्द्र प्रसाद को देवाल, बागेश्वर जनपद के अंतर्गत संजय कुमार भट्ट को कपकोट, हिमांशु बिष्ट को गरूड़, पिथौरागढ़ जिले में संस्कार त्रिपाठी को कनालीछीना, राजेश कुमार अटवाल को धारचूला, नीरज अधिकारी को गंगोलीहाट, उत्तरकाशी में सौरभ पाण्डेय को मोरी, पौड़ी में सुश्री भारती गैरोला को कोट, मनोज कुमार जोशी को पोखड़ा, रवि कुमार को नैनीडांडा, सुश्री किरन नेगी को रिखणीखाल, टिहरी जनपद में सुनील सिंह कार्की को भिलंगना, चम्पावत जिले में कमल भट्ट को बाराकोट और देहरादून जनपद में शिवानी कौशल को चकराता विकासखण्ड में उप शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।

विभागीय मंत्री ने कहा कि नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती से दूरस्थ क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी साथ ही विभागीय कार्यों में भी तेजी आयेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्ति अधिकारी अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सेवा भारती के बंसल फिजियोथेरेपी सेवा केंद्र का शुभारंभ, ‘नर सेवा नारायण सेवा’ का संदेश, आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र प्रताप ने किया उद्घाटन
  • टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, हर संभावित स्थान पर बारीकी से खोजबीन, पंपों से पानी निकालने, मलबा हटाने और टनल में फंसी मशीनों को बाहर निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी
  • रिकॉर्ड 34 हजार सरकारी नौकरियों के बाद अब युवाओं को कौशल और उद्यमिता की उड़ान, धामी सरकार में युवा बने सबसे बड़े लाभार्थी
  • टीएचडीसी टनल और तमक नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाएं – कौशिक
  • ब्रह्मसैण में भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, ट्रीटमेंट के लिए 25 लाख
  • टीएचडीसी टनल हादसा : मृतक परिवारों के मुआवजे में बढ़ोतरी के ठोस कदम
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • रियाली स्वायत्त सहकारिता की नई कार्यकारिणी गठित, सीमा बनी अध्यक्ष
  • नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश तेज, सीएम धामी ने परिजनों से की बात 
  • कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने राजकीय बेस हॉस्पिटल का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.