रविवार, मई 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

फर्जी रजिस्ट्री घोटाले मामले में ED का एक्शन, 24 लाख नकद, 58 लाख के गहने जब्त, 400 करोड़ से ज्यादा का घोटाला

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 3, 2024 12:23 पूर्वाह्न

देहरादून : फर्जी रजिस्ट्री घोटाले मामले में ED का एक्शन जारी है। 400 करोड़  से अधिक के इस फर्जीवाड़े में ED की टीम ने आरोपियों के घर से नकदी और गहने जब्त किए हैं। इनमें 24.50 लाख रुपये नकद और 58.80 लाख रुपये के गहने शामिल हैं। आरोपियों के बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये भी फ्रीज किए गए हैं। अलग-अलग ठिकानों से फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए, जिनकी जांच चल रही है।

दो दिनों की कार्रवाई के बाद रविवार को ED की ओर से यह जानकारी जारी की गई है। रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामला पिछले साल सामने आया था। अधिवक्ता कमल विरमानी, इमरान खान, सहारपुर के केपी सिंह और कुछ अन्य ने मिलकर इस बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम दिया था।

लोगों की जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाए और उन्हें अपने परिचितों के माध्यम से बेचकर करोड़ों रुपये का घपला किया। मुख्यमंत्री के आदेश पर दो SIT बनाई गई। पुलिस ने पूरे प्रकरण में जांच के बाद कुल 13 मुकदमे दर्ज किए थे। इनकी जानकारी इसी साल जनवरी में ED को दी गई।

ED ने देहरादून, उत्तर प्रदेश के बिजनौर व सहारपुर, पंजाब के लुधियाना, दिल्ली और आसाम के बोंगेगांव में आरोपियों के घर छापेमारी की। ED की ओर से बताया गया है कि इन आरोपियों के घरों और कार्यालयों से 24.50 लाख रुपये नकद, 58.80 लाख रुपये के जेवरात जब्त किए गए। खातों में जमा 11.50 लाख रुपये फ्रीज किए गए। ED की जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ED कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर सकती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन, डीएम सविन बंसल ने दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को रायफल क्लब फंड से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चारधाम यात्रा और मानसून तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून और बागेश्वर को मिले नए DM, कई सीनियर IAS-PCS अफसरों के बदले विभाग, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
  • कोटद्वार में कूड़ा फेंकने वालों पर निगम की सख्ती, फोटो खींचकर व्हाट्सएप नंबर पर फोटो वीडियो भेजने वालों को मिलेगा इनाम
  • सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट खुले
  • 39 बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया सहारा, डीएम ने बांटे 12.98 लाख
  • कार्यकर्ता सम्मेलन : आप का ऐलान सभी 70 सीटों पर लडे़गी चुनाव
  • बदरीनाथ हाईवे बाइक खाई में गिरी, असम के युवक की मौत
  • उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून को मिला नया डीएम
  • नीति घाटी में गूंजेंगे युवाओं के कदम, धामी सरकार दे रही सीमांत क्षेत्रों को नई पहचान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.