गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पैनखंडा को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की गूंज

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2026 11:32 अपराह्न

चमोली : जनपद के सीमांत क्षेत्र ज्योर्तिमठ -पैनखंडा को केंद्रीय ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) सूची में शामिल करने की मांग अब देश के सर्वोच्च सदन तक पहुँच गई है। मंगलवार को राज्यसभा में शून्य काल के दौरान उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि सामरिक और भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को देखते हुए पैनखंडा क्षेत्र को जल्द से जल्द केंद्रीय ओबीसी का दर्जा प्रदान किया जाए।

​सांसद महेंद्र भट्ट ने सदन को अवगत कराया कि स्थानीय निवासियों की लंबे समय से यह मांग रही है कि उन्हें केंद्रीय सेवाओं में भी ओबीसी आरक्षण का लाभ मिले। उन्होंने तर्क दिया कि यदि इस क्षेत्र को केंद्रीय सूची में स्थान मिलता है, तो यहाँ के प्रतिभाशाली युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 27% आरक्षण का सीधा लाभ मिल सकेगा, जिससे उनके रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

​स्थानीय जनता में खुशी की लहर

​सांसद द्वारा राज्यसभा में आवाज उठाए जाने के बाद पैनखंडा क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार से इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की है। ​भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती और महामंत्री समीर डिमरी ने कहा कि सांसद महेंद्र भट्ट ने क्षेत्र की जनता की भावनाओं को सही मंच पर रखा है। वहीं, रविग्राम सभासद प्रवेश डिमरी, सभासद सौरभ राणा, और सुनील पंवार ने संयुक्त रूप से कहा कि पैनखंडा क्षेत्र को पिछड़ा वर्ग में शामिल करना यहाँ के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

​इन नेताओं ने जताई खुशी

​इस अवसर पर महावीर सिंह बिष्ट, कन्हैया बैजवाड़ी, विजय कपरुवांण समेत कई स्थानीय नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र होने के नाते यहाँ के युवाओं के पास संसाधनों की कमी है, ऐसे में ओबीसी का दर्जा मिलने से उन्हें मुख्यधारा से जुड़ने में बड़ी मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि राज्यसभा में मुद्दा उठने के बाद अब केंद्र सरकार इस पर त्वरित और सकारात्मक निर्णय लेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.