शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

VHSND के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर, उनका उचित प्रबंधन किया जाए सुनिश्चित – सीडीओ आकांक्षा कोण्डे

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2024 10:50 अपराह्न

हरिद्वार : विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कोमल, पिरामल फाउंडेशन, प्रोजेक्ट मानसी और रजत शहरी ग्रामोत्थान संस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने निर्देश दिए कि ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) को और प्रभावी बनाने के लिए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों का अभिमुखीकरण किया जाए। इसके तहत प्रत्येक सुपरवाइजर को एक सुदृढ़ विजिट प्लान तैयार करने की भी हिदायत दी गई ताकि सेवाओं का सही संचालन सुनिश्चित हो सके। बैठक में निर्देशित किया गया कि VHSND के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर, उनका उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। यह कदम मातृ मृत्यु दर को कम करने और जनपद में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया।

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने यह भी निर्देश दिए कि ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के दौरान सभी आवश्यक सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही, अधिक से अधिक लोगों को इन सेवाओं के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके लिए स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों और मीडिया का सहयोग लेने की बात कही गई ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाई जा सके। पिरामल फाउंडेशन, प्रोजेक्ट मानसी और रजत शहरी ग्रामोत्थान संस्थान के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर कार्य करें। इन संस्थाओं से कहा गया कि वे अपने सहयोगात्मक प्रयासों की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में नियमित रूप से प्रस्तुत करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने जोर देकर कहा कि आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता वृद्धि के लिए नियमित प्रशिक्षण और बैठकें आयोजित की जाएं। इससे वे स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक बेहतर तरीके से पहुंचा सकें और जनपद में स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में सुधार हो सके। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
  • झबरेड़ा पुलिस ने 52 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ देवेंद्र को किया गिरफ्तार
  • गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में कंपनियों ने लिए साक्षात्कार, रोजगार के साथ कौशल विकास के अवसरों से भी जुड़े युवा
  • सीएम धामी का बड़ा फैसला : उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के पद 526 से बढ़कर होंगे 2000
  • जनगणना के लिए चमोली में 33 फील्ड ट्रेनर तैयार, एक दिसंबर से शुरू होगा गणना कार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.