शुक्रवार, फ़रवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार अपने चरम पर – कुलदीप कुमार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 21, 2021 5:31 अपराह्न
कोटद्वार। कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर प्रदेश की जनता ने उसको सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा करके सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।मंगलवार में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोकसभा प्रभारी एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री की देहरादून रैली फ्लॉप होने तथा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के सफल होने से भाजपा के खेमे में बौखलाहट देखी जा रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि विगत दिनों हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने चारों सीटों पर विजय पताका फहराकर भाजपा को कड़ा संदेश दिया है। वहीं उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने के बाद मोदी सरकार ने घबराकर पेट्रोल एवं डीजल के दामों को घटाया है। कहा कि भाजपा जनता पार्टी एक साम्प्रदायिक पार्टी है जो जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाकर भाईचारा खत्म करती है जबकि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मो के लोगों के साथ सामंजस्य बनाते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारती है जिसका प्रत्येक नागरिक को लाभ मिलता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने पर बेरोजगारों के लिए स्पष्ट नीति बनाये जाने सहित पूर्ववर्ती कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत महत्वाकांक्षी योजनाओं को फिर से शुरू किये जाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, कांग्रेस जिला प्रभारी रमा खाल्को, चमोली के प्रभारी कुलदीप सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल व विजय नारायण सिंह मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
  • ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..
  • धामी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान से प्रदेशभर में जनविश्वास सुदृढ़, 622 कैंपों के माध्यम से 4 लाख 84 हजार से अधिक नागरिकों की सीधी भागीदारी
  • मुख्यमंत्री धामी ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के लिए ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित, यूटीयू के 6 परिसरों को मिलेगा इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में पत्रकारों के लिए लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  • ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार, पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से सहसपुर में सड़क चौड़ीकरण के द्वितीय चरण का किया शिलान्यास, मीठीबेरी–परवल–चांदनी चौक एवं परवल–विज्ञान धाम झाझरा मार्ग को मिलेगा नया स्वरूप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.