मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : भूकम्प से एक दिन में ही 02 बार डोली धरती, इतनी थी तीव्रता

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2022 8:59 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज शनिवार को प्रदेश में फिर दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। शाम 04 बजकर 25 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने में 3.4 दर्ज की गई। वहीं शाम 7 बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 5.4 रही। हफ्तेभर में यह पांचवी बार प्रदेश की धरती कांपी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के अनुसार, आज शाम 7 बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 5.4 रही। हालांकि इसका केंद्र नेपाल में रहा। लेकिन उत्तर भारत के कई क्षेत्रों समेत उत्तराखंड में अल्मोड़ा, चमोली, रामनगर और उत्तरकाशी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

Earthquake of Magnitude:5.4, Occurred on 12-11-2022, 19:57:06 IST, Lat: 29.28 & Long: 81.20, Depth: 10 Km ,Location: Nepal, for more information Download the BhooKamp App https://t.co/4wntmaWERI @ndmaindia @Indiametdept @Ravi_MoES @OfficeOfDrJS @Dr_Mishra1966 @PMOIndia pic.twitter.com/eyQE1HMb5Z

— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 12, 2022

वहीं आज शाम करीब 4 बजकर 25 मिनट पर उत्तराखंड में भूकंप आया। इसका अभिकेंद्र पौड़ी जनपद में रहा जबकि भूकंप का केंद्र धरातल से 5 किलोमीटर की गहराई में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मैग्नीट्यूड रही। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन नियमित अंतराल पर लगातार भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं। इससे पहले उत्‍तराखंड में कई जगह रविवार 06 नवंबर की सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके तीव्रता 4.7 रिक्‍टर रही। जिसका केंद्र चिन्‍यालीसौंड से 35 किमी दूर बताया गया। इसके बाद बीती मंगलवार की आधी रात करीब 1.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, यह झटका इतना तेज था कि, लोग नींद में घरों बाहर भागे। भूकंप की तिव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 थी। इसका केंद्र नेपाल के कुलखेती में रहा। वहीं बुधवार की सुबह भी भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दहशत में आ गए थे। सुबह करीब 6 बजकर 27 मिनट पर पिथौरागढ़ जनपद में आए भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड रही।

बता दें कि, उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील जोन में आता है। प्रदेश सिस्मिक जोन- 4 में आता है। सेंट्रल सिस्मिक गैप कहे जाने वाले उत्तराखंड में वैज्ञानिकों ने बड़े भूकंप की आशंका जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि, पिछले लंबे समय से हिमालय क्षेत्र के इस हिस्से में कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। इस वजह से उत्तर पश्चिमी हिमालय रीजन में जितनी भूकंपीय ऊर्जा भूगर्भ में इकट्ठी हुई है, उसकी केवल 3 से 5 फीसदी ऊर्जा ही बाहर निकल पायी है। यही वजह है कि वैज्ञानिक इस बात की आशंका जता रहे हैं कि भूकंप आ सकता है।

उत्तराखंड में भूकंप के झटके लगातार में महसूस हैं किए जा रहे हैं। एक बार फिर भूकंप के झटकों से देवभूमि की धरती डोली उठी। ऋषिकेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 थी। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार इस भूकंप का केंद्र ऋषिकेश में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई है। ये भूकंप चार बजकर 25 मिनट पर आया है। पिछले एक पखवाड़े में उत्तराखंड में आया ये तीसरा भूकंप है। नौ नवंबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके पहले नेपाल में आए भूकंप का असर भी उत्तराखंड में दिखा था। ऊधम सिंह नगर के कई हिस्सों में ये झटके महसूस किए गए थे। ऋषिकेश में आए भूकंप को लोगों ने महसूस किया है। बताया जा रहा है कि ये झटके कुछ देर तक महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

https://twitter.com/NCS_Earthquake/status/1591387130164830209?s=20&t=w-TUgK-rDsAzZXQXlmeYNQ

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.