गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात, सीमांत क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लिए जिला प्रशासन का दूरगामी, क्रांतिकारी कदम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 6, 2026 4:01 अपराह्न
  • डीएम ने त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी)  मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख किए स्वीकृत; ₹7.20 लाख की प्रथम किस्त जारी
देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के शिक्षा-प्रेरित विज़न एवं जिलाधिकारी सविन बंसल के सशक्त नेतृत्व में जनपद देहरादून के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और ठोस उपलब्धि दर्ज की गई है।  सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि  रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। जिलाधिकारी के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकल्प जनजातीय उत्थान फांउडेशन समिति द्वारा जिलाधिकारी से पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देहरादून के माध्यम से त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन के अनुसार धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त जारी  कर दी है।
जिला प्रशासन के सत्त प्रयासों से जनपद देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया था, जिसमें से रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत अर्थात रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है।
अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देहरादून द्वारा  03 दिसम्बर 2025 के माध्यम से त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी, मयूर विहार, देहरादून को प्रस्तुत किया गया था।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में उक्त प्रस्ताव को जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की शासी परिषद की आहूत बैठक में सम्मिलित किया गया, जहाँ शासी परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा रु0 12.00 लाख (रुपये बारह लाख मात्र) की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया। स्वीकृत धनराशि में से 60 प्रतिशत अर्थात रु0 7,20,000/- (रुपये सात लाख बीस हजार मात्र) अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, देहरादून को भुगतान हेतु जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के निर्धारित बैंक खाते से चौक निर्गत कर दिया गया है। शेष 40 प्रतिशत धनराशि रु0 4,80,000/- (रुपये चार लाख अस्सी हजार मात्र) की धनराशि उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं तृतीय पक्ष द्वारा जाँच आख्या प्राप्त होने के उपरान्त जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री की दूरस्थ क्षेत्रों तक समान शिक्षा अवसर उपलब्ध कराने की नीति को धरातल पर उतारते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर ठोस एवं परिणामोन्मुखी कार्य कर रहा है। त्यूनी जैसे दुर्गम क्षेत्र में पुस्तकालय सुविधा का     सुदृढ़ीकरण विद्यार्थियों को अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं ज्ञानवर्धन के लिए सशक्त मंच प्रदान करेगा। जिलाधिकारी ने कहा  कि समस्त जनपद सहित दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाओं का विस्तार जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। पुस्तकालय जैसी सुविधाएँ विद्यार्थियों में अध्ययन संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायक सिद्ध होंगी। जिला प्रशासन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर क्रांतिकारी एवं परिणामोन्मुखी कदम उठा रहा है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.