शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विशेष प्रयासों से सरकार को 01 रुपये की लीज़ पर मिली जमीन, यह है पूरा मामला

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2023 3:30 पूर्वाह्न

 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के विशेष प्रयासों पर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा जनपद हरिद्वार में उत्तरप्रदेश, सिंचाई विभाग के अधीन भूमि को माँ गंगा स्वच्छ्ता व निर्मलता हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण KfW  परियोजना में प्रस्तावित सीवेज पम्पिंग स्टेशनों के निर्माण हेतु 1.00 रुपये वार्षिक लीज रेन्ट पर देने के लिए सहमति प्रदान की है, जोकि काफी समय से लम्बित थी। गंगा नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार हेतु ‘‘गंगा बेसिन राज्यो में पर्यावरणीय अनुकूल नगर विकास कार्यक्रम‘‘ के अन्तर्गत उत्तराखण्ड राज्य के हरिद्वार एवं ऋषिकेश नगरों में सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ किये जाने हेतु KfW  विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित 120 मिलियन यूरो की KfW परियोजना क्रियान्वित की जा रही हैं। परियोजना का कार्य जल्द ही धरातल पर प्रारम्भ होने वाला है। परियोजनान्तर्गत पैकेज 01 (हरिद्वार) एवं पैकेज 05 (ऋषिकेश) हेतु निविदाएं आमंत्रित कर दी गयी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा परियोजना की निरन्तर समीक्षाएं एवं परियोजना के सम्बन्ध में अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पहल पर ही उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा परियोजनान्तर्गत प्रस्तावित बैरागी कैम्प (ज्ञान गौशाला के निकट) 0.3 एम. एल. डी. सीवेज पम्पिंग स्टेशन (एस. पी. एस) के निर्माण हेतु 500 वर्ग मीटर भूमि एवं सूखी नदी (रानीपुर रौ के रपटे के निकट ) 12.4 एम. एल. डी. सीवेज पम्पिंग स्टेशन (एस. पी. एस) के निर्माण हेतु 500 वर्गमीटर भूमि जो कि उत्तरप्रदेश, सिंचाई विभाग के अधीन है, उत्तराखंड सरकार को रू 1.00 वार्षिक लीज रेन्ट पर उपलब्ध कराए जाने की सहमति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसके लिये उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया, साथ ही बताया कि यह परियोजना माँ गंगा स्वच्छ्ता व निर्मलता के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उदय राज सिंह, अपर सचिव, पेयजल (नमामि गंगे) द्वारा बताया गया कि विगत माह में KfW परियोजना फेस-II  के लिए 30 मिलियन यूरो हेतु जर्मन विकास बैंक व राज्य सरकार के मध्य अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया, जिसके अन्तर्गत शेष बचे क्षत्रों में सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ किया जायेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.